फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#Metoo पर आया रेणुका शहाणे का बयान, 'ऐसी कोई महिला नहीं जिसके पास मीटू की कहानी नहीं'

Fri, 19 Oct 2018 01:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Renuka Shahane
हॉलीवुड से शुरू हुआ मीटू कैंपन अब बॉलीवुड में सनसनी मचा रहा है। अब तक कई बड़े नामों के खुलासे हो चुके हैं। सभी की अपनी कहानी है।  इस बीच रेणुका शहाणे ने कहा कि अभी भी ऐसी अनगिनत महिलाओं की अनकही कहानियां होंगी जो यौन उत्पीड़न की शिकार हो चुकी हैं। रेणुका ने कहा कि उनके पास भी कहानी है लेकिन उनके साथ किसी मशहूर ने बुरा नहीं किया।
विज्ञापन

2 of 5
रेणुका शहाणे
रेणुका ने आगे बताया-यह काफी समय पहले हुआ था लेकिन इसने मुझे काफी प्रभावित किया। इसने मेरे दुनिया देखने के नजरिए को बदल दिया। रेणुका ने कहा- मैंने अपनी पूरी जिंदगी लोकल ट्रेन और बसों में सफर करते हुए बितायी है। यात्रा के दौरान आपको पता होता है कि कोई आपको छूकर निकल जाएगा। यह फर्क नहीं पड़ता है कि आप किस उम्र की हैं, शादीशुदा हैं या गर्भवती हैं। यह कभी न खत्म होने वाली कहानी है।
विज्ञापन

3 of 5
रेणुका शहाणे
इतना ही नहीं रेणुका ने आलोक नाथ पर भी बात की। उन्होंने कहा- आलोक नाथ की बदतमिजियां ऐसी थी, जिसे इंडस्ट्री में बुरी तरह से छुपाया गया। बता दें आलोक नाथ पर विनता नंदा, संध्या मृदुल, हिमानी शिवपुरी और दीपिका अमीन ने आरोप लगाए हैं। रेणुका ने कहा कि आलोक नाथ के साथ 'हम आपके हैं कौन' के बाद उन्हें नाथ के कथित गंदे व्यवहार का पता चला था।
 

4 of 5
ALOK NATH
बता दें 'तारा' की लेखिका-प्रोड्यूसर विनता नंदा ने आलोक नाथ पर दो दशक पहले यौन उत्पीड़न और बलात्कार का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, 'सभी को पता है कि एक बार जब वह शराब के नशे में डूबते हैं तो वह बिल्कुल एक अलग तरह के इंसान बन जाते हैं। जब मैंने संध्या मृदुल की कहानी पढ़ी तो मैंने सोचा कि कम से कम आलोकनाथ ने यह स्वीकार तो किया लेकिन हम यह देखते आए हैं और उनका व्यवहार लगातार वैसा ही रहता आया है। मुझे पार्टी करना ज्यादा पसंद नहीं है। इसलिए मेरा अनुभव उनके साथ वैसा नहीं रहा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
navneet
इतना ही नहीं नवनीत निशान ने आलोक नाथ पर 1 करोड़ रुपए का मुकदमा ठोका था। दरअसल एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में 'तारा' के लीड एक्टर आलोक नाथ ने नवनीत को ड्रग यूजर कहा था। इस पर कार्रवाई करते हुए नवनीत ने आलोक नाथ पर मुकदमा ठोका था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें