फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर तक कर्ज से डूब गए थे सनी देओल, गिरवी रख दिया था अपना सबसे कीमती सामान

Fri, 19 Oct 2018 12:45 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
sunny deol
बॉलीवुड के एक्शन हीरो सनी देओल का 19 अक्तूबर को 62वां जन्मदिन है। उन्होंने अपने पूरे फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। फिल्म 'घायल' के लिए सनी को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था, लेकिन एक समय ऐसा भी आया, जब फिल्म की प्रमोशन के लिए सनी देओल को अपना स्टूडियो तक गिरवी रखना पड़ा। बात हो रही है सनी की फिल्म 'घायल वंस अगेन' की। इसके निर्माण में सनी पैसा लगाकर बुरी तरह फंस गए थे। ये फिल्म अब सनी के लिए गले की हड्डी बन गई थी, जो ना उन्हें निगले बन रही है और ना उगलते।
विज्ञापन

2 of 6
sunny deol
हम फिल्मी सितारों को हमेशा बड़ी गाड़ियो में और प्रशंसकों से घिरा पाते हैं। मगर पर्दे के पीछे बड़े सितारे भी कई तरह की परेशानियों से जूझते हैं। सनी देओल पर्दे पर ढाई किलो के हाथ से गुंडों को धूल चटा देते हैं, लेकिन एक समय पर वो बेहद परेशान रहे। दरअसल इस सितारे के पास पिछले काफी समय से कोई फिल्म नहीं थी। ऐसे में सनी ने एक फैसला किया।
विज्ञापन

3 of 6
sunny deol
सनी ने खुद ही फिल्म बनाने की ठानी। सनी देओल खुद ही प्रोड्यूसर भी बन गए। उन्होंने अपनी हिट फिल्म 'घायल' का सीक्वल 'घायल वंस अगेन' के रूप में बनाया। इसके वो एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी खुद ही थे। फिल्म के प्रमोशन के लिए उन्होंने इतना अधिक पैसा लगा दिया कि उनको संपत्ति तक को भी गिरवी रखना पड़ा।

4 of 6
sunny deol
इसका कारण ये भी था कि 1990 में आई घायल की सीक्वल में सनी की प्रतिभा दिखने के बावजूद उनकी एक साथ दो फिल्मों पर कोई फाइनेंसर पैसा लगाने को तैयार नहीं था।घायल में धर्मेंद्र ने पैसा लगाया था। 'घायल वंस अगेन' में भी सनी और धर्मेंद्र ने ही पैसा लगाया। घायल अगर फ्लॉप भी हो जाती तो सनी देओल का करियर तब खत्म नहीं हो जाता।
विज्ञापन

5 of 6
सनी देओल - फोटो : File Pic
एक अंग्रेजी अखबार की खबर के अनुसार, सनी ने अपना स्टूडियो गिरवी रख फाइनेंसरों का पैसा लौटाया। बताया जा रहा है कि अभी सनी पर फिल्म के लिए लिया गया काफी पैसा उधार है। सनी देओल को फिल्म के लिए फाइनेंसर ढूंढ़े नहीं मिले। जिन लोगों ने फिल्म में पैसा लगाया वो भी फिल्म की रिलीज लगातार खिसकने के कारण हाथ खीचनें लगे। आखिरकार सनी को ये पैसा लौटाने के लिए अपने ऑफिस को गिरवी रखना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
y
घायल के बाद सनी देओल को एक्शन हीरो के तौर पर जबर्दस्त पहचान मिली। 1990 में आई घायल ने सनी देओल को 90 के दशक का एक्शन हीरो बना दिया। अब 26 साल बाद फिर सनी देओल का करियर उनको कुछ ऐसे ही मोड़ पर ले आया है। तब भी सनी बड़ी हिट तलाश रहे थे, अब ही तलाश रहे हैं। एक और भी बात दोनों फिल्मों को जोड़ रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें