फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Renuka Shahane: 'हम आपके हैं कौन' की शूटिंग के दौरान प्यासी रहती थीं रेणुका? एक्ट्रेस ने बताई यह वजह

Sat, 05 Aug 2023 10:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
माधुरी दीक्षित-रेणुका शहाणे - फोटो : सोशल मीडिया
वर्ष 1994 में रिलीज हुई फिल्म 'हम आपके हैं कौन' की रिलीज को 28 साल हो गए हैं। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी यह पारिवारिक फिल्म आज भी दर्शकों के बीच खूब पसंद की जाती है। इस फिल्म में सलमान खान और माधुरी दीक्षित लीड रोल में नजर आए। वहीं अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने फिल्म में माधुरी दीक्षित की बड़ी बहन की भूमिका अदा की। माधुरी दीक्षित फिल्म की शूटिंग के दौरान रेणुका को पानी पीने की सलाह दिया करती थीं। इसके पीछे की वजह हाल ही में खुद रेणुका ने बताई है।
विज्ञापन

2 of 5
माधुरी दीक्षित-रेणुका शहाणे - फोटो : सोशल मीडिया
रेणुका शहाणे ने हाल ही में माधुरी दीक्षित के ऑब्जर्वेशन स्किल्स पर बात करते हुए एक किस्सा सुनाया। एक्ट्रेस ने बताया कि सेट पर माधुरी दीक्षित ने इस बात पर गौर किया कि वह इस फिल्म की शूटिंग के शुरुआती दिनों में पानी नहीं पीया करती थीं। इसकी वजह थी कि सेट पर वॉशरूम नहीं था। लेकिन, इसके बाद माधुरी दीक्षित ने रेणुका शहाणे के साथ हाइड्रेट रहने के कुछ टिप्स साझा किए।
विज्ञापन

3 of 5
रेणुका शहाणे - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान रेणुका शहाणे ने कहा, 'माधुरी ने कहा था कि यहां वॉशरूम की परेशानी है, लेकिन फिर भी कम पानी मत पियो, क्योंकि उन्हें स्किन प्रॉब्लम हुई है'। माधुरी ने सलाह दी, 'कम पानी मत पीओ। यह आउटडोर शूट है, हम चार महिलाओं को अपने साथ ले जाएंगे और किसी तरह मैनेज कर लेंगे, लेकिन कम पानी मत पीयो, क्योंकि इससे स्किन प्रॉब्लम हो सकती है।'
Pushpa 2: भव्य सेट के साथ अब यहां शुरू होगी 'पुष्पा 2' की शूटिंग, अल्लू अर्जुन की फिल्म को लेकर आया बड़ा अपडेट

4 of 5
रेणुका शहाणे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
रेणुका ने यह भी कहा कि उस समय क्योंकि आउटडोर शूटिंग के लिए तेज रोशनी होती थी, इसलिए अगर कोई पर्याप्त पानी नहीं पीता था, तो डिहाइड्रेट होना आम बात थी। ऐसे में माधुरी दीक्षित की वह सलाह उनके लिए काम की थी। रेणुका ने बताया कि शूटिंग के शुरुआती दो दिनों उन्होंने बिल्कुल पानी नहीं पीया था। वह जब होटल जाती थीं, तब पानी पीती थीं। एक्ट्रेस ने कहा कि यह बहुत बुरा था।
Anjali Anand: 'मोटी लड़की को कौन काम देता है, डायरेक्टर के साथ सोई होगी', ऐसे आरोपों पर छलका अंजलि का दर्द
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि रेणुका शहाणे से पहले जया बच्चन भी अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट में इस समस्या का जिक्र कर चुकी हैं कि पहले सेट पर वॉशरूम नहीं होते थे। जया बच्चन ने बताया था कि तब वैनिटी वैन भी नहीं होती थीं। एक्ट्रेस ने कहा था, 'तब वैनिटी वैन नहीं होती थीं, हमें आउटडोर शूट के दौरान झाड़ियों के पीछे कपड़े बदलने पड़ते थे। वॉशरूम की व्यवस्था नहीं होती थी। पीरियड्स के दौरान और भी ज्यादा दिक्कत होती थी'।
Kartik Aaryan: शहजादा की असफलता से कार्तिक आर्यन ने सीखा सबक, फिल्मों के चुनाव पर लिया यह बड़ा फैसला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें