Renuka Shahane
फिल्म पर लगाए गए इस बैन पर रेणुका का बयान सामने आया है। रेणुका ने ट्वीट कर कहा, 'मैं किसी भी फिल्म के स्थगित होने का सपोर्ट नहीं करती हूं। यदि हमारे सेंसर बोर्ड इसे पास कर देता है और यदि जिस व्यक्ति पर फिल्म आधारित है, उसके परिवार को इससे कोई आपत्ति न हो। इलेक्शन कमीशन को राजनीतिक पार्टियों पर फोकस करना चाहिए यह देखने के लिए कि वे नियमों का पालन कर रहे है न कि फिल्मों और टीवी सीरियल्स पर।