शिबाशीष सरकार
- फोटो : फाइल
वहीं, रिलायंस एंटरटेनमेंट के ग्रुप सीईओ शिबाशीष सरकार इस बारे में संपर्क करने पर कहते हैं, “सिनेमाघरों को सौ फीसदी क्षमता के साथ खोले जाने की बात वाकई सकारात्मक खबर रही है। सामाजिक चीजें खुल चुकी हैं चाहें रेस्तरां हों, मॉल हों, बाजार हों या दफ्तर, सब सामान्य स्थिति की तरह काम करने लगे हैं। हम ‘सूर्यवंशी’ को मार्च के आखिरी हफ्ते या अप्रैल के पहले हफ्ते में और ‘83’ को जून में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। इस बारे में हम जल्द ही कोई आखिरी फैसला लेने वाले हैं। हमारा विश्वास है कि बड़े पैमाने पर बनी नयनाभिराम ‘सूर्यवंशी’ और ‘83’ जैसी फिल्मों से दर्शक सिनेमाघरों में लौट सकेंगे।’