फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब पर्दे पर बोल्ड सीन देने में छूट गए इन सितारों के पसीने, इस अभिनेत्री की तो मां ने की थी मदद

Thu, 11 Feb 2021 04:32 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रणबीर कपूर, सनी लियोनी - फोटो : Instagram
बॉलीवुड की बहुत सी फिल्मों में बोल्ड सीन्स होते हैं जिसे दर्शक काफी पसंद भी करते हैं। दमदार अभिनय करने वाले सितारे इन बोल्ड सीन्स को भी बेहद शानदार तरीके से पर्दे पर पेश करते हैं। हालांकि ये सीन पर्दे पर तो बहुत सहज लगते हैं लेकिन कई बार सितारों को ऐसे सीन्स शूट करने में काफी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं उन सितारों के बारे में जिन्हें बोल्ड सीन शूट करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सनी लियोनी - फोटो : instagram/sunnyleone
सनी लियोनी

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी का नाम इस लिस्ट में होना थोड़ा चौंकाता है क्योंकि सनी पूर्व पोर्न स्टार थीं। हालांकि सनी के लिए भी फिल्मों में बोल्ड सीन शूट करना आसान नहीं था। फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' में सनी को सबसे ज्यादा दिक्कत शावर सीन शूट करने में हुई थी। पहले तो अभिनेता को सनी के साथ शूट करने में थोड़ी शर्म आ रही थी लेकिन बाद में जब बाथरूम के अंदर सीन शूट होना शुरू हुआ तो कैमरा मैन के साथ दस बारह लोगों की टीम उस छोटे से रूम में आ गई। इसी वजह से सनी को भी शर्म आने लगी। हालांकि सनी ने इन सारी बातों से ध्यान हटाया और फिर सीन पूरा किया।
विज्ञापन

3 of 6
जरीन खान - फोटो : Instagram
जरीन खान

जरीन ने अपने करियर की शुरूआत सलमान खान की फिल्म 'वीर' से की थी। इस फिल्म में जरीन को देखने के बाद लोगों का लगा था कि वो कभी बोल्ड फिल्में नहीं करेंगी। वहीं जरीन ने फैंस की इस धारणा को बदला और एक के बाद एक बोल्ड फिल्में कीं। हालांकि पर्दे पर जरीन जितनी सहजता से ऐसे सीन करती दिखती हैं उन्हें असल में ऐसे सीन शूट करने में काफी दिक्कत महसूस होती है। जरीन ने फिल्म 'हेट स्टोरी 3' के बारे में बात करते हुए बताया था कि उन्हें इस फिल्म में बोल्ड सीन देने में काफी हिचक महसूस हो रही थी। उस वक्त उनकी मां ने उनकी हिम्मत बढ़ाई थी और कहा था कि ये आम बात है।

4 of 6
Mallika Sherawat - फोटो : Social Media
मल्लिका शेरावत

फिल्मों में बोल्ड सीन देने के लिए मशहूर मल्लिका शेरावत ने कभी भी पर्दे पर ऐसे सीन करने में हिचक महसूस नहीं की, लेकिन 'डर्टी पॉलिटिक्स' में उन्हें अभिनेता ओम पुरी के साथ बोल्ड सीन देते हुए बेहद परेशानियां हुईं। एक इंटरव्यू के दौरान मल्लिका से पूछा गया कि ओमपुरी के साथ बोल्ड सीन देने में वह कितनी सहज थी, तो उन्होंने कहा मैं सहज नहीं थी, लेकिन उन्होंने मुझे सहज महूस करवाया।
विज्ञापन

5 of 6
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर फिल्मों में सीरीयल किसर के नाम से मशहूर हैं। हालांकि फिल्म ऐ दिल हैं मुश्किल में रणबीर कपूर को ऐश्वर्या के साथ इंटीमेट सीन देने थे। ऐसे सीन की शूटिंग में रणबीर को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। खबरों की मानें तो ऐश से कहीं ज्यादा रणबीर को उनके साथ ऐसे सीन करने में दिक्कत महसूस हो रही थी। उस वक्त ऐश्वर्या ने उन्हें समझाया था कि ये सिर्फ एक्टिंग है और इसमें घबराने जैसी कोई बात नहीं है। इसके बाद रणबीर ने ऐश के साथ ऐसे बोल्ड सीन सहजता के साथ दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हिंदी फिल्मों में कई बोल्ड सीन दिए हैं, लेकिन हॉलीवुड शो 'क्वांटिको' में बोल्ड सीन देना प्रियंका के लिए आसान नहीं था। इस टीवी शो के प्रमोशन के दौरान बोल्ड सीन को लेकर प्रियंका ने बड़ी बात कही थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका खुद एक बोल्ड सीन को लेकर असहज थीं। प्रियंका ने बताया था कि तकनीकी रूप से उस दृश्य में सिर्फ बात होनी थी। बातों-बातों में उन्हें हीरो के करीब जाकर कुछ बेहद अंतरंग दृश्य देने थे। प्रियंका के ये सीन्स काफी चर्चा में आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें