करियर की शुरुआत में एक फिल्म पाने की ललक में कई बार स्टार्स को बी-ग्रेड फिल्मों का सहारा भी लेना पड़ता है। बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स ऐसे हैं जिन्होंने बी ग्रेड फिल्मों में काम किया है। इनमें से एक हैं बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस रेखा। रेखा ने अपने करियर की शुरुआत 'सावन भादो' फिल्म से की थी यह उनकी पहली हिट फिल्म भी थी, मगर 'प्राण जाए पर वचन न जाए' भी एक ऐसी फिल्म थी जिसके कई सीन में रेखा न्यूड नजर आयी थीं।