फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 2 महीने बाद नुसरत जहां की सामने आई ऐसी तस्वीर, बोलीं- 'मेरा पहला बच्चा'

Sun, 01 Sep 2019 04:03 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Nusrat Jahan with child - फोटो : instagram
टीएमसी सांसद और बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां शादी के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। नुसरत सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं और प्रशंसकों के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में नुसरत ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए नुसरत ने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा। तस्वीर में नुसरत महाराष्ट्रियन लुक में नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Nusrat Jahan - फोटो : instagram
इस तस्वीर में नुसरत एक बच्चे के साथ नजर आ रही हैं। यह बच्चा भगवान कृष्ण के लिबास में नजर आ रहा है तो वहीं नुसरत बला की खूबसूरत लग रही हैं। नुसरत ने महाराष्ट्रियन नथ पहनी हुई है इसके साथ ही बालों में गजरा लगाया हुआ है। यह तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट है जिसमें यह मासूम सा बच्चा नुसरत जहां से बात करता हुआ नजर आ रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
nusrat jahan - फोटो : social media
इस तस्वीर को साझा करते हुए नुसरत ने लिखा- 'तुम मेरे हमेशा लड्डू गोपाल रहोगे। तुम्हारे लिए मेरा प्यार मैं किसी के साथ साझा नहीं करूंगी। तुम मेरे लिए हमेशा नंबर एक हो। तुम हमेशा मेरा पहला बच्चा रहोगे। ढेर सारा प्यार मेरे शैतान बच्चे। कभी-कभी तुम मुझे एहसास कराते हो कि मैं तुम्हारी उम्र की नहीं हूं।'  
 

4 of 5
nusrat jahan, nikhil jain - फोटो : social media
कुछ दिन पहले नुसरत ने अपने संगीत की तस्वीरों की वजह से चर्चा में रहीं। नुसरत जहां संगीत की तस्वीरों में पति निखिल जैन के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखाई दीं। तस्वीरों में देखेंगे कि स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान निखिल जैन ने नुसरत को गोद में उठा लिया। नुसरत ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ है। साथ ही उन्होंने बालों से पोनी टेल बनाया हुआ है। वहीं निखिल ने नीले और सफेद रंग का कुर्ता और पैजामा पहना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nusrat Jahan - फोटो : instagram
आपको बता दें, नुसरत ने 19 जून को कारोबारी निखिल जैन से तुर्की में शादी की थी। पहले इनकी शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई, बाद में नुसरत और निखिल ने क्रिश्चयन रीति-रिवाज से शादी रचाई। उस वक्त इस वजह से काफी विवाद भी हुआ था। 

यह भी पढ़ें:- शादी के दो महीने बाद नुसरत जहां ने शेयर की संगीत की तस्वीरें, पति के साथ दे रहीं रोमांटिक पोज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें