फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेखा के गाने के कायल हुए फैंस, सालों पुराने वीडियो को देख बोले- 'दिल का हाल बयां कर रहीं'

Mon, 23 Sep 2019 03:27 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rekha - फोटो : social media
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रह चुकीं रेखा भले ही फिल्मों से दूर हों, लेकिन अक्सर उन्हें किसी ना किसी ईवेंट में शिरकत करते देखा जाता है । हाल ही रेखा मुंबई में हुए आईफा अवॉर्ड्स में नजर आई थीं । यहां वो हमेशा की तरह कांजीवरम सिल्क साड़ी के साथ गजरा लगाए खूबसूरत लग रही थीं । रेखा अब अपने एक वीडियो की वजह से चर्चा में आ गई हैं । 
विज्ञापन

2 of 5
rekha - फोटो : social media
रेखा का ये वीडियो कई साल पुराना है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।इस वीडियो में रेखा गाना गाते हुए नजर आ रही हैं । ये क्लिप बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू के दौरान की है । इसमें एंकर ने उनसे गाने को कहा। इसके बाद  मेहंदी हसन की गजल 'मुझे तुम नजर से गिरा तो रहे हो' गाती नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
amitabh bachchan and rekha - फोटो : social media
रेखा के गाने की अदा को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं । एक्टर अली फजल ने इस विडियो की तारीफ में ट्वीट कर लिखा, 'ऐसी सादगी और स्टारडम क्यों नहीं रहा अब। मैं दस दफा भी इसको देखूं तो ये इंटरव्यू फीका नहीं पड़ता। ये रेखा जी का बीबीसी के साथ इंटरव्यू है। मैं दरख्वास्त करता हूं अपने सारे फिल्मी दुनिया के दोस्तों से- सीखिए कुछ।'
 


 

4 of 5
rekha - फोटो : social media
कुछ ने रेखा के शब्दों को अमिताभ से जोड़ दिया है। एक ने लिखा है, 'हर एक शब्द उनके दिल से निकल रहा है...मर जावां गुड़ खाके। @सीनियर बच्चन...एक नजर इधर भी।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शानदार...वह शायद अमिताभ के बारे में सोच रही हैं।' एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'इस गाने के शब्द प्यार की ओर इशारा कर रहे हैं...अमिताभ।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rekha - फोटो : social media
कुछ दिन पहले रेखा को मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने सफेद रंग का चिकनकारी कुर्ता और चूड़ीदार पैंट पहना हुआ था। जब फोटोग्राफर्स ने उनकी तस्वीर लेनी चाही तो रेखा ने हाथों से सिर को ढक लिया, बाद में उन्होंने पोज देते वक्त सिर पर दुपट्टा ले लिया। 64 साल की रेखा खूबसूरती ही नहीं फैशन के मामले में भी वो आज की अभिनेत्रियों को मात देती हैं।

स्टोर के बाद अब मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर दिखीं रेखा, कैमरा सामने देखते ही उठाया ये कदम
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें