हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए ब्लैक गाउन में पहुंची थीं। इस ड्रेस में ऐश बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। यहां वो अमिताभ और अभिषेक के साथ आई थीं।
विज्ञापन
रेखा ने खोला राज, 'मेरी वजह से ही ऐश्वर्या इतनी खूबसूरत लगती हैं'
2 of 5
इस अवॉर्ड फंक्शन में जब ऐश रेड कारपेट पर उतरीं तो लोगों की नजरें और कैमरे का फोकस उन पर रुक गया। अपने परिवार के साथ ऐश्वर्या बहुत खुश नजर लग रही थीं।
विज्ञापन
रेखा ने खोला राज, 'मेरी वजह से ही ऐश्वर्या इतनी खूबसूरत लगती हैं'
3 of 5
यहां ऐश को मोस्ट ग्लैमरस फीमेल स्टार के सम्मान से नवाजा गया। ऐश को ये अवॉर्ड किसी और ने नहीं बल्कि रेखा ने दिया। इस मौके पर रेखा ने एक दिलचस्प खुलासा भी किया।
रेखा ने खोला राज, 'मेरी वजह से ही ऐश्वर्या इतनी खूबसूरत लगती हैं'
4 of 5
अवॉर्ड देते हुए रेखा ने कहा, 'जब ऐश पैदा होने वाली थीं तो उनकी मां लगातार मेरी फोटो देखती रहती थीं और देखिए नतीजा सामने है।' वैसे रेखा ने ये बात मजाक में कही।
रेखा ने खोला राज, 'मेरी वजह से ही ऐश्वर्या इतनी खूबसूरत लगती हैं'
5 of 5
इससे पहले भी रेखा के हाथों ऐश अवॉर्ड ले चुकी हैं। उस समय ऐश ने कहा था, 'मां के हाथ से ये अवॉर्ड मिलना बहुत ही खास है।' बता दें कि जल्द ही ऐश्वर्या की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' रिलीज होने वाली है।