पाकिस्तानी कलाकारों को लेकर बॉलीवुड में एक बार फिर बंटाधार हो गया है। अनुराग कश्यप के प्रधानमंत्री मोदी को ट्वीट करने के बाद गायक अभिजीत अब बचाव में आ गए हैं।
उन्होंने विशेषकर प्रियंका चोपड़ा और अनुराग कश्यप पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया है।
विज्ञापन
अभिजीत ने प्रियंका और सलमान को कहा 'गद्दार', बनाएंगे देशभक्त संस्था
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा, अनुराग कश्यप
बता दें कि अनुराग कश्यप ने पाक कलाकारों और फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल के सिंगल स्क्रीन पर रिलीज नहीं करने के ऐलान को लेकर ट्वीट किया था। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने भी इस मामले में कलाकारों को निशाना बनाने पर आपत्ति जताई थी। अब इसके जवाब में अभिजीत ने ट्वीट किया है।
विज्ञापन
अभिजीत ने प्रियंका और सलमान को कहा 'गद्दार', बनाएंगे देशभक्त संस्था
3 of 5
अभिजीत
अभिजीत ने लिखा है कि देशभक्तों तैयार रहो! इन गद्दारों से निपटने के लिए जल्द हम एक संस्था बनाएंगे और सब कुछ नरेंद्र मोदी और इंडियन आर्मी पर नहीं छोड़ेंगे।
अभिजीत ने प्रियंका और सलमान को कहा 'गद्दार', बनाएंगे देशभक्त संस्था
4 of 5
अनुराग कश्यप
उल्लेखनीय है कि पूरा मामला उरी हमले के बाद शुरू हुआ। इसके बाद भारत में पाक कलाकारों को बैन करने की मांग उठी। धीरे-धीर बॉलीवुड दो धड़ों में बंट गया। अब इस मामले में प्रियंका चोपड़ा और अनुराग कश्यप ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी और नाराजगी जाहिर की।
अभिजीत ने प्रियंका और सलमान को कहा 'गद्दार', बनाएंगे देशभक्त संस्था
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि यह ठीक नहीं है कि कलाकारों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा। अभिनेताओं, फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों के अलावा व्यापारियों, डॉक्टरों और राजनीतिज्ञों एवं अन्य पेशे से जुड़े लोगों के साथ ऐसा क्यों नहीं होता। वहीं, अनुराग कश्यप ने तो सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट किया।