आज हम आपको एक ऐसी लव स्टोरी का किस्सा बताने जा रहे हैं जिसको लेकर आज भी अगर चर्चा हो जाए तो भारी मजमा लग जाता है। यह कहानी है 'अमिताभ, जया और रेखा की'
वो दौर 1977 का था जब रेखा मांग में सिंदूर भरकर और मां बनने की खबरें मीडिया में देकर अमिताभ से रिश्ता जगजाहिर करने में लगी थीं। दूसरी तरफ जया शांति से अपने परिवार को बिखरने से बचाने का प्रयास कर रही थीं।
विज्ञापन
2 of 5
rekha
- फोटो : social media
एक दिन जब अमिताभ किसी शूटिंग के सिलसिले में मुंबई से बाहर थे। उस दिन जया ने रेखा को फोन किया। जया का फोन उठाते हुए रेखा सोच रही थीं कि जया भला-बुरा सुनाएंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जया ने फोन करके रेखा को अपने घर डिनर पर बुलाया। रेखा सोच रही थी कि जया अपने घर बुलाकर उन्हें बेइज्जत करेंगी और रोना-पीटना मचेगा।
विज्ञापन
3 of 5
rekha
रात के वक्त रेखा सज-धजकर जया के घर पहुंची। रेखा के मुकाबले जया बिलकुल सादे कपड़ों में थीं। उन्होंने रेखा का स्वागत किया और ढेर सारी बातचीत की। लेकिन इस बातचीत में अमिताभ का जिक्र बिलकुल नहीं था। जया ने रेखा को अपने घर का इंटीरियर दिखाया, गार्डन दिखाया और काफी सत्कार किया।
4 of 5
Rekha IIFA 2019
- फोटो : Social Media
डिनर के बाद जब रेखा घर लौटने लगीं तो उन्हें विदा करते हुए जया ने एक खास बात कही जिसे सुनकर रेखा के पैरों तले जमीन खिसक गई। जया ने दरवाजे पर रेखा से कहा 'चाहे कुछ भी हो जाए, मैं अमित को नहीं छोड़ूंगी'। अगले दिन मीडिया में जया के डिनर और रेखा पर खूब किस्से चले लेकिन न तो जया ने कुछ कहा और न ही रेखा ने मुंह खोला। इस डिनर के बाद एकाएक अमिताभ की जिंदगी काफी बदल गई।
उन्होंने रेखा से दूरी बना ली क्योंकि उन्हें पता चल चुका था कि जया उनके और रेखा के बारे में जान गई हैं लेकिन परिवार की खातिर वो मुंह नहीं खोलेंगी। जानकार कहते हैं कि अगर जया वो डिनर न करती तो शायद आज रेखा उनकी जिंदगी में दूसरी औरत बनने में सफल हो गई होतीं।