मशहूर अदाकारा रेखा 10 अक्टूबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं। रेखा उन हीरोइनों में से एक हैं जो अपने फैंस के लिए आज भी पहेली हैं । पर्दे के पीछे उनकी जिंदगी के बारे में कम लोग ही जानते हैं । रेखा की शादी हुई लेकिन उन्हें पति का सुख नहीं मिला । पति मुकेश अग्रवाल ने खुदकुशी कर ली थी । रेखा के एक्टर विनोद मेहरा के साथ शादी करने की भी खबर आई थी लेकिन उन्होंने इसे गलत बताया था । रेखा को हमेशा सच्चे प्यार की तलाश रही लेकिन उनकी ये तलाश मंजिल तक नहीं पहुंची ।
विज्ञापन
2 of 6
Rekha IIFA 2019
- फोटो : Social Media
आज हम रेखा के उस एक राज से पर्दा उठाते हैं जिसके बारे में सभी जानना चाहते होंगे । वो राज रेखा के सिंदूर से जुड़ा है। रेखा को आपने हर छोटे-बड़े ईवेंट में सिंदूर लगाए देखा होगा । उनके पति का निधन हो चुका है, फिर आखिर रेखा किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं ।
विज्ञापन
3 of 6
Rekha and Manish Malhotra
- फोटो : file photo
कुछ समय पहले रेखा की बायोग्राफी 'रेखाः द अनटोल्ड स्टोरी' में उनकी जिंदगी से जुड़े तमाम रहस्यों से पर्दा उठ गया था। इस किताब को यासीर उस्मान ने लिखा है । किताब लॉन्च होने के बाद ये खबर वायरल हुई कि रेखा, संजय दत्त के नाम का सिंदूर लगाती हैं । कहा गया कि ऐसा किताब में लिखा है ।
4 of 6
rekha
- फोटो : instagram
इस खबर के आने के बाद यासीर उस्मान ने खुद सामने आकर सफाई दी थी । उन्होंने कहा था, 'ये गलत खबर है । मेरी किताब में ऐसा कुछ नहीं लिखा है ।' लोग ठीक से पढ़ते नहीं हैं ।' यसीर ने संजय दत्त और रेखा के अफेयर की अफवाह को लेकर पूरा किस्सा भी बताया था ।
विज्ञापन
5 of 6
rekha
उन्होंने कहा, 'रेखा और संजय ने फिल्म 1984 में आई फिल्म जमीन आसमान में साथ काम किया था । इसी फिल्म से उनके अफेयर की खबरें आने लगी थीं। यहां तक कि ये भी अफवाह उड़ी कि दोनों ने शादी कर ली है । अफवाहें बढ़ीं तो संजय दत्त ने मैगजीन को दिए इंटरव्यू में इस खबर को झूठा बताया ।'
यासीर ने साफ कहा कि संजय और रेखा ने कभी शादी नहीं की थी । इससे साफ है कि रेखा की बायोग्राफी में ऐसी कोई बात नहीं लिखी है । संजय उन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ से परेशान थे। रेखा ने सिर्फ उनकी मदद की थी क्योंकि वो भी इस दर्द को झेल चुकी थीं ।