गुरु दत्त
- फोटो : फाइल
निर्देशक, कोरियोग्राफर और अभिनेता गुरु दत्त को भारत का ऑर्सन वेल्स कहा जाता है। उनका असली नाम वसंत कुमार शिवशंकर पादुकोण था। गुरु दत्त ने साल 1944 में फिल्म चांद में एक छोटी से भूमिका निभाकर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 10 अक्टूबर 1964 को गुरु दत्त मुंबई में अपने बिस्तर में रहस्यमय स्थिति में मृत पाये गए थे। कहा जाता है, शराब की लत से लंबे समय तक जूझने के बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली। लेकिन उनकी मौत कैसे हुई इस बात का खुलासा कभी नहीं हो पाया।
बिस्तर पर रहस्यमय स्थिति में मिला था गुरु दत्त का शव, अधूरी रह गई बेटी से मिलने की इच्छा