फिल्मी सितारों की शादी में हो-हल्ला तो आपने खूब देखा होगा। लेकिन कई सितारे ऐसे हैं, जिनकी शादी की किसी को कानों-कान खबर नहीं हुई। अब चाहे अपने जमाने के स्टार विनोद मेहरा- रेखा हो या फिर अभी के एक्टर्स नेहा धूपिया- अंगद बेदी... जब फैंस को इनकी शादी का पता चला तो विश्वाश नहीं हुआ।
रेखा और विनोद मेहरा की शादी के बारे में कहा जाता है कि विनोद मेहरा अपनी मां को रेखा से शादी के लिए नहीं मना पाए। जब वो कोलकाता में शादी कर रेखा को सीधे एयरपोर्ट से अपने घर ले गए और रेखा ने विनोद मेहरा की माँ कमला मेहरा के पांव छूने चाहे तो उन्होंने उन्हें धक्का दे दिया। विनोद मेहरा की लाख कोशिश के बाद भी विनोद की मां ने रेखा को स्वीकार नहीं किया और ये रिश्ता खत्म हो गया।
आइए आज बात करते हैं उन सेलेब्रिटीज की जिन्होंने गुपचुप शादियां रचाईं।