बॉलीवुड जैसी चकाचौंध भरी दुनिया में हर रोज नई अभिनेत्री दस्तक देती है। इनमें से ज्यादातर जहां कम ही समय में गायब हो जाती है, वहीं कुछ ऐसी होती हैं जिन्हें पहचान बताने की जरूरत भी नहीं पड़ती है। जी हां, इंडस्ट्री में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने लंबे समय तक न केवल दर्शकों का दिल जीता बल्कि काफी नाम भी कमाया। इनमें से कुछ ऐसी भी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपनी पहली फिल्म से तो खूब दौलत-शोहरत कमाई लेकिन आज गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। उन्हीं में से एक अभिनेत्री रेहाना सुल्तान हैं। पहली ही फिल्म से सनसनी मचाने वाली रेहाना आज यानी 19 नवंबर को अपना 72वां जन्मदिन मना रही हैं। इसी खास मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी खास बातें बताने जा रहे हैं।