इन दिनों कॉरपोरेट घरानों में ‘यंग’ लोगों को काम करने का फैशन सा है। एचआर के लोग अपनी कंपनी में काम करने वालों की औसत आयु 30 के आसपास की बताकर इतराते हैं। लेकिन, ये सिर्फ एक मन का भ्रम है कि नौजवानों को साथ रखने से तरक्की खूब होती है या फिर कि जिनकी उम्र ज्यादा हो गई वे अब काम के नहीं रहे। दुनिया की नंबर वन एनीमेशन फिल्म कंपनी पिक्सार में लोग 70 साल के होकर भी नए जमाने के एनीमेशन बना रहे हैं और हिट हो रहे हैं। यहां तो कहानी सिर्फ 40 साल के एक ऐसे इंसान की है जो भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलने का सपना पाले हुए है। नाम, प्रवीण तांबे। अक्सर उनका नाम सामने आने पर लोग पूछ ही लेते हैं, कौन प्रवीण तांबे? इस सवाल का सबसे सही जवाब दिया अभिनेता श्रेयस तलपडे ने जिन्होंने अपने करियर में दूसरी बार परदे पर क्रिकेटर बनने के लिए यही किरदार चुना। आइए आपको दिखाते हैं वे तस्वीरें जिनसे आपको पता चलता है कि प्रवीण तांबे के किरदार में उतरने के लिए श्रेयस ने क्या क्या सीखा और कैसे कैसे अपनी देह भाषा को बदला..