फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ऑटोग्राफ से शुरू हुई थी आरडी बर्मन और आशा भोसले की लव स्टोरी, जानें कैसे किया था प्रपोज

Tue, 27 Jun 2017 09:24 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
asha bhosle
आशा ताई का जन्मदिन हो और आरडी बर्मन की याद ना आए ऐसा कैसा हो सकता है। इस सुरीली जोड़ी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को तमाम यादगार नगमे दिए हैं। एक समय तो ऐसा था जब आशा सिर्फ पंचम दा के लिए गाने गाती थीं। उनकी रिकॉर्डिंग के समय फिर वो किसी और को समय नहीं देती थीं। 
विज्ञापन

एक ऑटोग्राफ से शुरू हुई थी आरडी बर्मन और आशा भोसले की लव स्टोरी, जानें कैसे किया था प्रपोज

2 of 6
1981 का एक किस्सा है। म्यूजिशियन कल्याण सेन ने फिल्म मुन्नी बाई के एक गाने की रिकॉर्डिंग के लिए आशा ताई को अप्रोच किया। उनके पीए बाबू भाई के जरिए आशा जी की रजामंदी मिल गई। 5 हजार रुपए फीस तय हुई। कल्याण सेन भी अपनी पूरी टीम के साथ रिकॉर्डिंग के लिए पहुंच गए। तब बाबू भाई ने कहा कि आशा जी के दांत में दर्द है आप बाद में आना।
विज्ञापन

एक ऑटोग्राफ से शुरू हुई थी आरडी बर्मन और आशा भोसले की लव स्टोरी, जानें कैसे किया था प्रपोज

3 of 6
वहीं कल्याण सेन को खबर मिली थी कि वो उसी दिन अपने पति आरडी बर्मन के लिए रिकॉर्डिंग कर रही थीं। वो रोते हुए आरडी बर्मन के ऑफिस पहुंच गए। कल्याण जी की बात सुनते ही पंचम दा ने आशा को कस के डांटा और अपनी रिकॉर्डिंग कैंसिल करवा दी। इसके बाद मुन्नी बाई का गीत 'लो संभालो दिल बड़ी मुश्किल' तैयार हुआ। 

एक ऑटोग्राफ से शुरू हुई थी आरडी बर्मन और आशा भोसले की लव स्टोरी, जानें कैसे किया था प्रपोज

4 of 6
आशा जी और आरडी बर्मन की लव स्टोरी भी कमाल की है। दोनों की मुलाकात एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो में हुई। एसडी बर्मन ने आशा से आरडी बर्मन को मिलवाते हुए कहा था कि ये मेरा लड़का है। उस समय बर्मन ने आशा से ज्यादा बात नहीं की थी बस एक नोट बुक उनकी ओर बढ़ाकर ऑटोग्राफ मांगा था। आशा ने बताया था कि वो एक मोटा चश्मा लगाए थे।
विज्ञापन

एक ऑटोग्राफ से शुरू हुई थी आरडी बर्मन और आशा भोसले की लव स्टोरी, जानें कैसे किया था प्रपोज

5 of 6
उस वक्त अपनी उम्र से छोटे लग रहे थे आरडी बर्मन। उन्होंने म्यूजिक के लिए अपनी 10वीं की पढ़ाई छोड़ दी थी। आशा जी हमेशा पंचम दा को आगे पढ़ने के लिए बोलती रहती थीं। जिससे वो काफी इरिटेट भी होते थे। आरडी बर्मन ने आशा जी को प्रपोज करते समय कहा था कि सिर्फ तुम ही हो जो सुर को समझ सकती हो। मुझे तुम्हारी आवाज से प्यार हो गया है। आशा जी समझ गईं और उन्होंने हां बोल दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ऑटोग्राफ से शुरू हुई थी आरडी बर्मन और आशा भोसले की लव स्टोरी, जानें कैसे किया था प्रपोज

6 of 6
इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। एक बार आशा जी और आरडी बर्मन खंडाला जा रहे थे। बारिश हो रही थी। मौसम बहुत रोमांटिक था। इसी दौरान आरडी बर्मन ने एक गाना कंपोज किया और वो गाना थ्‍ाा खुल्लम-खुल्ला प्यार करेंगे हम दोनों। ये गाना पंचम दा ने आशा जी को डेडिकेट किया था। आरडी बर्मन ने 52 साल की उम्र में निधन हो गया था। लेकिन वो आज भी आशा के दिल में बसते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें