आर डी बर्मन
1988 में आर डी बर्मन को हार्ट अटैक आया और उनको बाईपास सर्जरी के लिए लंदन के द प्रिसेस ग्रेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में होने के बावजूद पंचम दा ने बेड पर ही कई धुनें बना डाली। 1989 में विधू विनोद चोपड़ा की फिल्म ‘परिंदा’ का संगीत उन्होंने अस्पताल से ही बनाया। 4 जनवरी 1994 को हिंदी सिनेमा की शोले, यादों की बारात, मिली, सनम तेरी कसम, मासूम, कारवां, खेल खेल में और बुड्ढा मिल गया जैसी सुपरहिट फिल्मों मे संगीत देने वाले पंचम दा इस दुनिया को छोड़ गए। उनका निधन मुंबई में हुआ।