खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
डॉ. जयंतीलाल गड़ा ने फिल्म के हिंदी में रिलीज होने पर अपने विचार साझा किए हैं। उन्होंने कहा कि "जैसे-जैसे समय बदल रहा है, वैसे-वैसे मूल सामग्री की मांग बढ़ रही है। दर्शक फिल्म को उसके शुद्धतम रूप में देखना पसंद कर रहे हैं। भारत भर में रवि तेजा की लोकप्रियता के साथ फिल्म 'खिलाड़ी' का कंटेंट बेहद मनोरंजक है। इसलिए पेन स्टूडियोज ने इस फिल्म को हिंदी भाषा में भी सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला किया।