फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत का शव देख रिया चक्रवर्ती ने कहा था 'सॉरी बाबू', अब रवि किशन ने दी प्रतिक्रिया

Sun, 23 Aug 2020 07:15 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रवि किशन, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या के मामले को लेकर जांच अब सीबीआई के हाथों में है। इसी बीच सुशांत के कई करीबी और सुशांत के रिश्तेदार खुलासे कर रहे हैं। हाल ही में सुशांत के दोस्त और फिल्म मेकर सुरजीत सिंह राठौर ने एक खुलासा किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि 15 जून को रिया चक्रवर्ती को वो ही सुशांत का शव दिखाने के लिए मुर्दाघर लेकर गए थे। इस दौरान उन्होंने बताया था कि कूपर अस्पताल में क्या हुआ और सुशांत का शव देखकर रिया की क्या प्रतिक्रिया थी।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुरजीत सिंह  राठौर ने बताया था कि रिया चक्रवर्ती 15 जून को कूपर अस्पताल में सुशांत के अंतिम दर्शन के लिए गई थीं। इस दौरान रिया ने सुशांत के शव को देखकर कहा था 'सॉरी बाबू'। रिया की इस बात को सुन सुरजीत को भी थोड़ा अटपटा लगा था। वहीं जब से सुरजीत ने इस बात का खुलासा किया है तभी से अब सभी लोग रिया पर निशाना साध रहे हैं। वहीं अब बीजेपी सांसद और भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता रवि किशन ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

3 of 5
सदर सांसद रवि किशन (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
रवि किशन ने सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने को लेकर उम्मीद जताई है कि अब मामले में न्याय होगा। वहीं रवि किशन ने रिया के 'सॉरी बाबू' वाले कमेंट पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। रवि ने कहा कि 'सॉरी बाबू के कई मतलब हो सकते हैं। और देश यही जनना चाहता है। मुंबई पुलिस पर कई सवाल खड़े हो गए हैं जवाब तो देना होगा। और मुंबई पुलिस कमिश्नर की जवाबदेही तो बनती है।

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सुरजीत ने अपने बयान में कहा था कि, 'मैं करीब 11 बजे हॉस्पिटल पहुंचा था। करीब 11:30 बजे मेरे दोस्त सूरज सिंह वहां आए और मुझसे कहने लगे कि सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती उनके अंतिम दर्शन करना चाहती हैं। पुलिसवालों से बात कर उसे सुशांत का चेहरा दिखा दो। मैंने पुलिस वालों से बात की और रिया को लेकर मुर्दाघर के अंदर पहुंच गया। जैसे ही मैंने सुशांत के चेहरे से चादर हटाई, रिया ने उनके सीने पर हाथ रखा और कहा- 'सॉरी बाबू'। हम 5 से 7 मिनट तक अंदर रुके रहे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत बीती 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट पर मृत पाए गए थे। सुशांत के निधन के बाद इस मामले को आत्महत्या का मामला मान रहे थे। लेकिन सुशांत के फैंस और उनके परिवारजन ये मानने को ही तैयार नहीं थे कि सुशांत ने ये कदम उठाया है। जिसके बाद उन्होंने मामले को लेकर सीबीआई जांच की मांग की। अब सीबीआई मामले की जांच में जुटी हुई है और कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द मामले की सच्चाई सामने आएगी।



पढ़ें: तारक मेहता को मिली अपनी नई पत्नी, नेहा मेहता के शो छोड़ने के बाद इस अभिनेत्री ने ली उनकी जगह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें