फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 बच्चियों के साथ अनूठे अंदाज में मना भोजपुरी सुपरस्टार का जन्मदिन, रिलीज होने वाली है सनकी दरोगा

Wed, 18 Jul 2018 01:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रवि किशन
भोजपुरी फिल्मों के मेगा स्टार रवि किशन ने अपना 49वां जन्मदिन अनूठे अंदाज में मनाया। जन्मदिन की सुबह वे मुम्बई के श्रीमती कमला देवी स्कूल फॉर ब्लाइंड में नेत्रहीन बच्चियों को ना सिर्फ अपने हाथों से खाना खिलाया बल्कि स्कूल की पांच सौ बच्चियों को कपड़े भी बांटे। 
 
विज्ञापन

2 of 4
ravi kishan
इस मौके पर 4 साल की तीन नेत्रहीन बच्चियों ने उनके जन्मदिन का केक भी काटा। इस मौके पर रवि किशन के निजी प्रचारक उदय भगत, सुनील यादव, भोला गुप्ता, विजय यादव, डॉ. अभय राज यादव, विनोद जोशी, प्रदीप दुबे, राजू यादव, पांडु यादव, विकास यादव, पिंटू यादव, सभाजीत यादव, बबलू यादव, ललित यादव सहित कई लोग उपस्थित थे। 

 
विज्ञापन

3 of 4
ravi kishan
इसके पूर्व उन्होंने अपने निर्माता मित्र राहुल कपूर की नई मराठी धारावाहिक 'प्रेम तुझा रंग कसा' की लॉन्चिंग समारोह में अपने जन्मदिन का पहला केक काटा। दोपहर में अपनी फिल्म 'सनकी दरोगा' के ट्रेलर लॉन्चिग के अवसर पर जी म्यूजिक और बिग गंगा द्वारा बनवाये गए खूबसूरत केक को काटा। 

 
विज्ञापन

4 of 4
ravi kishan
देर शाम आयोजित एक समारोह में भी जन्मदिन का जमकर धमाल हुआ। इस मौके पर कृष्णा अभिषेक, गोविंद नामदेव, संजय मिश्रा, तिग्मांशु धूलिया, निरहुआ, आम्रपाली दुबे, विनय आनंद, संभावना सेठ, मोनालिसा, अंजना सिंह, विक्रांत सिंह राजपूत, अविनाश दवेदी, प्रियंका पंडित, लवी रोहतगी, संगीता तिवारी, अनारा गुप्ता आदि मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें