फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ravi Chopra Death Anniversary: बी आर चोपड़ा बेटे थे रवि चोपड़ा, 'महाभारत' सीरियल से मिली थी ख्याति

Sat, 12 Nov 2022 09:00 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रवि चोपड़ा - फोटो : insta
रवि चोपड़ा जाने-माने निर्माता-निर्देशक बी आर चोपड़ा के बेटे थे। हालांकि उन्होंने अपने दम पर हिंदी सिनेमा में मुकाम हासिल किया था। रवि चोपड़ा फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज निर्देशकों में से एक थे और अपने करियर में उन्होंने सिनेमा को कई शानदार फिल्में दीं। वहीं उन्हें अपने पिता द्वारा निर्मित मशहूर धार्मिक सीरियल 'महाभारत' से ख्याति मिली थी। 12 नवंबर 2014 को इस दिग्गज निर्देशक ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। चलिए रवि चोपड़ा के बारे में जानते हैं कुछ खास बातें और क्या रहा फिल्म इंडस्ट्री में उनका योगदान।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
रवि चोपड़ा - फोटो : insta
रवि चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत अपने पिता बी.आर चोपड़ा के की फिल्म दास्तान और धुंड जैसी फिल्में से की थी। इसके अलावा उन्होंने अपने चाचा यश चोपड़ा के साथ असिस्टेंट के तौर पर भी काम किया। वहीं बतौर सेल्फ निर्देशक रवि चोपड़ा ने अपनी शुरुआत साल 1975 में फिल्म जमीर से की थी। जिसे उनके फैमिली बैनर बी और द्वारा निर्मित की गई थी।
विज्ञापन

3 of 4
रवि चोपड़ा - फोटो : insta
रवि चोपड़ा ने मल्टी स्टारर फिल्म 'द बर्निंग ट्रेन' का निर्देशन किया। जिसे एक कल्ट क्लासिक माना जाता है। इसके अलावा उन्होंने अपने करियर में मजदूर (1983), आज की आवाज (1984), दहलीज (1986), कल की आवाज (1992) जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था। इसके साथ ही रवि चोपड़ा ने भूतनाथ (2008) और भूतनाथ रिटर्न्स (2013) का निर्माण किया। मशहूर धार्मिक सीरियल महाभारत को भी रवि चोपड़ा द्वारा निर्देशित किया गया था और इस शो से उन्हें खूब प्रसिद्धि मिली।
विज्ञापन

4 of 4
रवि चोपड़ा - फोटो : insta
फिल्मों से लेकर कई मशहूर सीरियल का निर्देशन करने वाले रवि चोपड़ा को साल 2012 में फेफड़ों की गंभीर बीमारी का पता चला था, जिसके बाद लंबे समय  तक उनका इलाज चला, लेकिन  साल 2014 में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 68 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें