फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलावामा अटैक: मदद करने को आगे आईं रवीना टंडन, शहीदों के बच्चों की पढ़ाई का उठाएंगी खर्च

Thu, 21 Feb 2019 07:20 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Raveena Tondon
पुलवामा टेरर अटैक से पूरा देश सदमे में हैं। देशवासियों के साथ इधर बॉलीवुड स्टार्स भी इस कायरतापूर्ण हमले को लेकर बेहद चिंतित नजर आ रहे हैं। ऐसे में हमले में शहीद हुए देश के जवानों के परिजनों की आर्थिक मदद करने में भी लोग पीछे नहीं है। कई बॉलीवुड स्टार्स भी इस दुख की घड़ी में आर्थिक मदद का ऐलान कर चुके हैं तो वहीं, अब इस लिस्ट में अभिनेत्री रवीना टंडन का भी नाम शामिल हो गया है। एक इवेंट में उन्होंने शहीदों के बच्चों की मदद करने की बात कही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Raveena Tondon
बता दें कि अभिनेत्री कई चैरिटी और वेलफेयर संस्थाओं से जुड़ी हुई हैं। ऐसे में उन्होंने कहा कि देशवासियों को हमारे शहीद हुए जवानों के परिजनों की हर तरह से मदद करने के लिए आगे आना चाहिए, रवीना ने शहीदों के बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी ली है और इससे आगे भी बहुत कुछ करने को बोल रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
e - फोटो : solaris
उन्होंने आगे कहा कि यह मदद सिर्फ पुलावामा हमले में शहीद हुए जवानों के बच्चों के लिए ही नहीं बल्कि सभी शहीद हुए जवानों के बच्चों की मदद करने को उनका फांउडेशन शिक्षा से जुड़ी हर जरूरत को पूरा करेगा, उन्होंने स्कॉलरशिप भी देने की बात कही। 

4 of 5
bollywood
इससे पहले सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में परिधि के रोल में दिखी एक्ट्रेस लवी सासन की कुछ दिन पहले ही शादी हुई थी। मालदीव से हनीमून मनाकर लौटीं लवी ने पुलवामा हमले में शहीद CRPF जवान के परिवार से मुलाकात कर उनकी आर्थिक मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bollywood
लवी ने 'साथ निभाना साथिया' में परिधि का किरदार निभाया था। उनके इस किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। हाल ही में लवी ने बेंगलूरू के पास स्थित गांव हुडीगेर (Hudigere) में CRPF जवान एच गुरू को घर जाकर श्रद्धांजलि और उनके परिवारवालों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें