फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान समेत राज कुमार बड़जात्या के अंतिम दर्शन करने पहुंचे ये सितारे

Thu, 21 Feb 2019 06:50 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
funeral of Raj Kumar Barjatya
मुंबई के वर्ली में फिल्म निर्माता राज कुमार बड़जात्या का अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें विदाई देने के लिए बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के तमाम सितारे पहुंचे। हम आपके हैं कौन', 'हम साथ-साथ हैं' और 'विवाह' जैसे पारिवारिक ड्रामा फिल्मों से सुर्खियां बटोरने वाले मशहूर प्रोड्यूसर राजकुमार बड़जात्या का गुरुवार को निधन हो गया था। 
विज्ञापन

2 of 5
salman khan
सुपरस्टार सलमान खान, भाग्यश्री, सचिन पिलगांवकर, महेश भट्ट, पूजा भट्ट, सोनी राजदान राजकुमार अंतिम दर्शन करने पहुंचे। बॉलीवुड को कई फेमस फिल्म देने वाले फिल्म प्रोड्यूसर राजकुमार बड़जात्या फिल्म निर्माता-निर्देशक सूरज बड़जात्या के पिता हैं।
विज्ञापन

3 of 5
swara bhaskar
गुरुवार को एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में राज कुमार ने अंतिम सांसें लीं। बेस्ट फिल्म के लिए तमाम राष्ट्रीय-अतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके राज कुमार का जन्म मुंबई में हुआ था। राज कुमार ने राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले 'दोस्ती', 'नदिया के पार', 'मैने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन' जैसी कई सुपरहिट बनाईं।

4 of 5
Bhagyashree
आपको बता दें कि राजश्री ने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। इस प्रोड्क्शन हाउस का संचालन अब सूरज बड़जात्या करते हैं। बात करें राजकुमार बड़जात्या के प्रोड्क्शन हाउस राजश्री की तो, इसकी शुरुआत साल 1947 के दौरान उनके पिता ताराचंद बड़जात्या ने की थी। राजकुमार बड़जात्या ने बतौर सह-निर्माता कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rajkumar barjatya - फोटो : social media
उन्होंने 1960-1980 तक कई फिल्मों में सह-निर्माता की भूमिका निभाई। राजकुमार बड़जात्या द्वारा प्रोड्यूस की गई आखिरी रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'हम चार' थी। उनके नेतृत्व में बनी कई शानदान फिल्मों को प्रोड्यूस करने के लिए उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार से भी साम्मनित किया जा चुका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें