ओवर द टॉप (ओटीटी) वीडियो स्ट्रीमिंग सेवाओं ने एक बड़ा काम तो ये किया है कि तमाम ऐसे कलाकारों को भी वापस मुख्यधारा में ला दिया है, जिनकी तरफ मुख्यधारा का सिनेमा बनाने वालों का ध्यान कम ही जाता था। बड़ा प्रशंसक वर्ग, बरसों की फैन फॉलोइंग और देश के छोटे शहरों में अब भी कायम ब्रांड वैल्यू ने बीते दिनों के बड़े सितारों के करियर का पुनर्जीवन ओटीटी के जरिये किया है। कभी 'सैक्रेड गेम्स' और तमाम दूसरी सेक्स से लबरेज कहानियों पर फिदा रहने वाले अंतर्राष्ट्रीय ओटीटी नेटफ्लिक्स को भारतीय दर्शकों ने उन कहानियों तक पहुंचने के लिए मजबूर कर दिया है, जो उनके आसपास की कहानियां हैं। ऐसी ही एक कहानी ‘अरण्यक’ से लोकप्रिय अभिनेत्री रवीना टंडन अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं। करियर, किरदार और सामाजिक बदलाव पर ‘अमर उजाला’ के सलाहकार संपादक पंकज शुक्ल की रवीना टंडन से एक खास बातचीत।