फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KGF Chapter 2: रवीना टंडन से पहले इन हीरोइनों ने निभाया भारत की प्रधानमंत्री का किरदार, एक तो हूबहू लगीं इंदिरा गांधी

Tue, 12 Apr 2022 09:58 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हीरोइन जिन्होंने निभाया भारत की प्रधानमंत्री की किरदार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
यश स्टारर ‘केजीएफ चैप्टर 2’ एक दिन बाद यानी 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्सुक हैं और इसका अंदाजा फिल्म की एडवांस बुकिंग से लगाया जा सकता है। इस फिल्म में अभिनेत्री रवीना टंडन भारत की प्रधानमंत्री 'रामिका सेन' का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। ये पहली बार नहीं कि लेडी पीएम को बड़े पर्दे पर दिखाया गया हो। इससे पहले भी कई फिल्मों में भारत की प्रधानमंत्री की भूमिका निभाते हुए कई अभिनेत्रियों को देखा गया हैं। एक फिल्म में तो अभिनेत्री हूबहू प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तरह लगी थीं। आइए जानते हैं किन हीरोइनों ने फिल्मों में लेडी पीएम का किरदार निभाया है।
विज्ञापन

2 of 8
दीपा साही - फोटो : सोशल मीडिया
दीपा साही
साल 2015 में आई नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे की फिल्म ‘मांझीः द माउंटेन मैन’ दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में अभिनेत्री दीपा साही नजर आई थीं। लेडी पीएम का रोल निभाने में काफी हद तक सफल भी हुईं और लोगों को उनका अभिनय पसंद आया था। वहीं, वह फिल्म की प्रोड्यूसर भी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 8
सुप्रिया विनोद - फोटो : सोशल मीडिया
सुप्रिया विनोद
फिल्म ‘कुछ तो है’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सुप्रिया विनोद ने मधुर भंडारकर की फिल्म ‘इंदु सरकार’ में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाकर अपनी पहचान बनाई थी। यह फिल्म 1975 के आपातकाल के दौरान भारत में घटी घटनाओं पर आधारित थी। वहीं, वह अभिनेता से राजनेता बने एनटी रामाराव की बायोपिक ‘एनटीआरः कथानायकुडु’ और इसके सीक्वल ‘एनटीआरः महानायकुडु’ में भी इंदिरा गांधी का रोल निभाती दिखाई दी थीं। इसके साथ ही मराठी फिल्म में भी वह इंदिरा गांधी का रोल निभा चुकी हैं।

4 of 8
अवंतिका अकरकर - फोटो : सोशल मीडिया
अवंतिका अकरकर
2017 में आई सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म नूर से अपने अभिनय की शुरुआत करने वाली अवंतिका अकरकर को उनके लुक्स की वजह से नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर फिल्म ‘ठाकरे’ में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी बनने का मौका मिला था। साल 2019 में आई इस फिल्म में अवंतिका का रोल सिर्फ कुछ मिनट का ही था, लेकिन पर्दे पर इंदिरा गांधी के किरदार को खूबसूरती से उतारने की वजह से वह दर्शकों को याद रह गईं। वहीं, अभिनेत्री रणवीर सिंह की फिल्म 83 में भी लेडी पीएम के रोल में नजर आई थीं।
विज्ञापन

5 of 8
किशोरी शहाणे - फोटो : सोशल मीडिया
किशोरी शहाणे
विवेक ओवेरॉय स्टारर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ में इंदिरा गांधी का किरदार किशोरी शहाणे ने निभाया था। अभिनेत्री ने अपने लुक को सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसके बाद वह वायरल हो गया था। फिल्म में उनका रोल ज्यादा बड़ा नहीं था, लेकिन उन्होंने किरदार में ढलने की काफी कोशिश की फिर भी वह रोल को पूरी सफलता के साथ नहीं निभा पाई थीं। 
विज्ञापन

6 of 8
फ्लोरा जैकब - फोटो : सोशल मीडिया
फ्लोरा जैकब
राज कुमार गुप्ता की 2018 में आई फिल्म 'रेड' में अभिनेत्री फ्लोरा जैकब इंदिरा गांधी का रोल निभाती दिखाई दी थीं, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। वहीं, इसके बाद वह 2021 में तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' में भी लेडी पीएम के किरदार में नजर आई थीं।
विज्ञापन

7 of 8
लारा दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
लारा दत्ता
पिछले साल आई अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा का विषय बन गया थीा। दरअसल, इस फिल्म में अभिनेत्री लारा दत्ता ने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए थे। वह हूबहू इंदिरा गांधी जैसी ही दिखाई दे रही थीं। लोगों ने लारा के लुक के लिए उनके मेकअप आर्टिस्ट की भी खूब तारीफ की थी।  
 

8 of 8
नवनी परिहार - फोटो : सोशल मीडिया
नवनी परिहार
अजय देवगन की 2021 में आई फिल्म 'भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया' में नवनी परिहार ने इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनकी भूमिका थोड़ी देर की होने के बावजूद भी उन्होंने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। लेडी पीएम के रोल में उनकी एक्टिंग दर्शकों को पसंद आी थी। 
विज्ञापन
Next