फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहनाज गिल के वायरल वीडियो पर रवीना टंडन ने किया फनी डांस, बेटी के साथ दिखी बॉन्डिंग

Sun, 20 Dec 2020 10:55 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रवीना टंडन - फोटो : instagram/officialraveenatandon
बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। अब रवीना का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह अपनी बेटी राशा थडानी के साथ फनी अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रवीना टंडन - फोटो : instagram/officialraveenatandon
वीडियो में रवीना टंडन और उनकी बेटी के बीच बॉन्डिंग देखते ही बनती है। उन्होंने यश मुखाटे और बिग बॉस फेम शहनाज गिल के रैप वीडियो 'त्वाडा कुत्ता टॉमी, साडा कुत्ता कुत्ता’ पर अपना वीडियो बनाया है। इस दौरान रवीना और उनकी बेटी ने मैचिंग रेड कलर की ड्रेस पहनी हुई है। उनके फैंस इस वीडियो पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
रवीना टंडन - फोटो : instagram/officialraveenatandon
रवीना टंडन ने वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘यश मुखाटे और शहनाज गिल मुझे ये बहुत पसंद आया। तुम दोनों बहुत ही अच्छे हो। मैंने जब तक इस प्लेआउट को नहीं देखा था, तब तक ढोल की बीट पर इतना थिरकना नहीं चाहती थी।‘
 

4 of 5
रवीना टंडन - फोटो : instagram/officialraveenatandon
पिछले दिनों रवीना टंडन हिमाचल प्रदेश के मनाली में थीं। वे यहां एक वेब सीरीज की शूटिंग के सिलसिले में पहुंची थीं। काम से वक्त निकालकर रवीना टंडन यहां की ठंडी वादियों का आनंद लेती देखी गईं। उन्होंने अपने इंस्टग्राम पर मनाली से कई तस्वीरें साझा कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रवीना टंडन - फोटो : Instagram: @officialraveenatandon
फिल्मों की बात करें तो रवीना साउथ के सुपरस्टार यश के साथ फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 में दिखाई देंगी। फिल्म में उनके साथ अभिनेता संजय दत्त भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। रवीना लंबे समय बाद फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। इसके अलावा वह डांस रियलिटी शो नच बलिए 9 में बतौर जज नजर आई थीं। 

Bigg Boss 14: विकास गुप्ता की मां को लेकर अर्शी खान ने किया खुलासा, बताया क्यों आई मां और बेटे के रिश्ते में दरार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें