फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कास्टिंग काउच पर रवीना टंडन का बड़ा बयान, कहा- मुझसे तो मेरे हीरो भी डरते थे

Sat, 24 Feb 2018 04:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ग्लैमर इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच को लेकर अब तक कई तरह की बातें होती रही हैं। कई कलाकारों ने इस पर खुलकर बातें की हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने कास्टिंग काउच पर एक बड़ा बयान दिया है। इसके चलते ही वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। उन्होंने इस पर कई तरह के तर्क दिए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रवीना टंडन ने एक टीवी शो के दौरान कहा कि यह उन्हीं लोगों के साथ होता है जो समझौता कर लेते हैं। उन्होंने साथ ही इस मामले में दोनों तरफ के लोगों को जिम्मेदार बताया। रवीना ने कहा का कास्टिंग काउच किसी पर जोर देकर नहीं होता है। यह दोनों तरफ की भागीदारी से ही हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग काम के लिए डेसप्रेट होते हैं यह उन्हीं के साथ ज्यादातर होता है। 
विज्ञापन

3 of 5
रवीना टंडन ने हाल ही में एक टॉक शो में कास्टिंग काउच पर खुलकर बात की थी। वह पिछले काफी समय से बॉलीवुड का हिस्सा रही हैं इसलिए उनसे इंडस्ट्री के इस गंभीर मुद्दे पर बात की गई। शो के होस्ट ने जब रवीना से कास्टिंग काउच पर उनकी राय मांगी तो उन्होंने कहा- 'सच कहूं तो मेरे साथ ये कभी हुआ नहीं है। यहां कास्टिंग काउच और एक सहकर्मी के रिलेशनशिप और यौन उत्पीड़न के बीच में फर्क समझना होगा। कास्टिंग काउच तब होता है जब आप पर प्रेशर हो कि जब तक आप मुझे खुश नहीं करेंगे तब तक मैं आपको खुश नहीं करूंगा। दुर्भाग्य से लेकिन ऐसा कुछ कभी मेरे साथ नहीं हुआ। मेरी फिल्म के हीरो भी मेरे से डरा करते थे। सौभाग्य से मैंने कभी इसका सामना नहीं किया।'

4 of 5
रवीना ने आगे कहा, 'ज्यादातर यह उन्हीं के साथ होता है जो काम के लिए बहुत डेसप्रेट होते हैं या ओवर एम्बीशियस होते हैं। उन्हें लगता है कि बस इसी तरह से सफलता पाई जा सकती है। मैं इसमें दोनों पक्षों को समान भागीदार मानती हूं। यह समान रूप से आपके काम को लेकर आतुर होने की वजह से ही होता है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रवीना ने यह भी बताया कि ऐसा बिल्कुल नहीं है कि यह सिर्फ छोटे शहर के या बाहर से आए लोगों के साथ होता है। इसका सामना हर लेवल के लोगों को करना पड़ता है। यह हर किसी के साथ हो सकता है, लेकिन यह आप पर है कि आप क्या चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें