फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवीना टंडन: मस्त-मस्त गर्ल ने साझा कीं तस्वीरें, नो मेकअप लुक में फिर जीता फैंस का दिल

Wed, 26 May 2021 07:43 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रवीना टंडन - फोटो : Instagram
बॉलीवुड की मस्त-मस्त गर्ल रवीना टंडन अब भले ही कम फिल्मों में ही नजर आ रही हों, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती हैं। रवीना 90 के दशक की उन हीरोइनों में शामिल हैं जिनके लिए दुनिया आज भी दीवानी है। ऐसे में जब भी वो फैंस के लिए कुछ तस्वीरें या वीडियो साझा करती हैं तो वो झट से वायरल हो जाती है। 

घर पर इस अंदाज में नजर आईं रवीना

लॉकडाउन के चलते बाकी सितारों की तरह रवीना भी घर पर आराम फरमाने को मजबूर हैं। हालांकि वो घर पर रहकर ही तस्वीरें क्लिक कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं जो फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें पेड़ और फल नजर आ रहे हैं। इसे साझा करने के साथ रवीना ने पोस्ट पर कैप्शन दिया है- मुझे हरियाली की तरफ ले चलो।
विज्ञापन

2 of 5
रवीना टंडन - फोटो : Instagram
बता दें कि रवीना इन तस्वीरें में कहीं बिना मास्क के तो कहीं मास्क लगाए नजर आ रही हैं। रवीना को देखकर लग रहा है कि उन्होंने मेकअप नहीं किया है। सफेद टीशर्ट में बाल खोले रवीना बेहद ही खूबसूरत और प्यारी लग रही हैं। फैंस से लेकर सेलेब्स सभी रवीना की इस तस्वीर पर कमेंट करते नजर आ रहे हैं।







विज्ञापन

3 of 5
रवीना टंडन - फोटो : Insatagram- @officialraveenatandon
गौरतलब है कि रवीना का नाम भी उन सेलेब्स में शामिल हैं जिन्होंने अपनी उम्र को काबू में किया हुआ है। 90 के दशक की सुपरहिट हीरोइन रवीना टंडन आज भी बेहद यंग एंड फिट नजर आती हैं। उनकी तस्वीरें देख हर कोई उनपर दिल हार जाता है। कुछ दिनों पहले रवीना ने अपनी नो मेकअप लुक वाली तस्वीर साझा की थी जिसमें उनकी खूब तारीफ की गई थी।

4 of 5
रवीना टंडन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
सिर्फ तस्वीरें ही नहीं रवीना अपनी पुरानी यादें भी फैंस संग साझा करना पसंद करती हैं। बीते दिनों भी रवीना ने बताया था कि वो 46 की उम्र में ही नानी बन गई थीं। यह उनके लिए एक अलग ही अनुभव था। रवीना ने शादी से पहले ही दो बेटियों को गोद लिया था। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था, 'जब मैंने मेरी बच्चियों को गोद लिया था तब बड़ी बेटी 11 वर्ष की थी। इसके चलते हमारे बीच मात्र 11 वर्ष का ही अंतर था। अब वह मां बन गई है। वह मेरे लिए दोस्त जैसी है लेकिन हमारा रिश्ता एक मां-बेटी का भी है और उनके बच्चों की मैं नानी बन गई हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रवीना टंडन - फोटो : Insatagram- @officialraveenatandon
गौरतलब है कि रवीना टंडन ने फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी से शादी की है। इनके साथ उनके दो बच्चे हैं राशा और रणबीरवर्धन। छाया एयर होस्टेस और पूजा इवेंट मैनेजर हैं। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो रवीना टंडन जल्द ही फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' में नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें