Raveena Tandon
- फोटो : Amar Ujala
उत्तर प्रदेश के आगरा से निकलकर मुंबई में खूब नाम कमाने वाले निर्देशक रवि टंडन की 45 साल की बिटिया रवीना टंडन ने एक किस्सा बताया है जब उनकी पहली फिल्म पत्थर के फूल रिलीज नहीं हुई थी। एक टॉक शो में पूरा किस्सा सुनाते हुए रवीना ने बताया, 'जब मैं कॉलेज में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही थी, उसी वक्त मुझे मॉडलिंग करने का मौका मिल गया था। इस मामले में मेरे गुरु रहे प्रहलाद कक्कड़। उन्हीं के साथ मैंने मॉडलिंग में इंटर्नशिप करना शुरू किया था। जब भी कोई मॉडल समय पर नहीं पहुंच पाती थी या फिर उस दिन वह आती ही नहीं थी तो वह प्रहलाद हमेशा कहते थे कि रवीना को कपड़े पहनाओ और उसे खड़ा कर दो। इस तरह मैं उनकी कंपनी में एक फ्री स्टैंड मॉडल बन गई थी।'