फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुणाल कामरा को एयरलाइंस में बैन करने पर बोलीं रवीना टंडन, कहा- 'मैं उसे पसंद नहीं करती लेकिन...'

Sun, 02 Feb 2020 12:53 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Raveena Tandon - फोटो : Social Media
मुंबई-लखनऊ फ्लाइट में पत्रकार अर्णब गोस्वामी को कथित तौर पर परेशान करने वाले स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा पर चार एयरलाइंस कंपनियां बैन लगा चुकी हैं। इसको लेकर लोगों की दो राय हैं। कुछ बैन लगाने को सही ठहरा रहे हैं, तो कुछ के हिसाब से ये गलत है। इस बीच जब बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन से इसे लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसपर अपनी राय रखी।
विज्ञापन

2 of 5
Raveena Tondon
रवीना टंडन ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि कुणाल ने अर्नब के साथ जो किया वो वह उसका समर्थन नहीं करती। उन्होंने कहा, 'मैं कुणाल कामरा को पसंद नहीं करती, क्योंकि वो बहुत निजी और बेकार जोक बनाता है। लेकिन उसके ऊपर लगा बैन न्यायसंगत नहीं है। इसके लिए मैं जरूर अपना पक्ष रखना चाहूंगी। हालांकि हर मामले के दो पहलू होते हैं।' इसका वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
कुणाल कामरा - फोटो : सोशल मीडिया
कुणाल ने इंडियो को भेजा 25 लाख का नोटिस
इंडिगो द्वारा हास्य कुणाल कामरा पर छह महीने के लिए रोक लगाए जाने के कुछ दिनों बाद उन्होंने इंडिगो एयरलाइंस को कानूनी नोटिस भेजा है। कामरा ने एयरलाइन को नोटिस भेजकर उन पर लगे छह महीने के यात्रा प्रतिबंध को हटाने, बिना शर्त माफी मांगने और 25 लाख रुपये के हर्जाने की मांग की है।

4 of 5
Arnab Goswami, Kunal Kamra - फोटो : social media
क्या है विवाद
कुणाल कामरा ने मंगलवार को अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह अर्णब गोस्वामी से सवाल कर रहे हैं। हालांकि अर्णब गोस्वामी, कुणाल को बिलकुल अनसुना करते हुए लैपटॉप पर कुछ देखने में व्यस्त दिखते हैं। इस दौरान कुणाल अर्णब गोस्वामी के लिए कुछ अपशब्दों का भी इस्तेमाल करते दिख रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kunal Kamra - फोटो : Social Media
लगा है बैन
बता दें कि उड़ान के दौरान टीवी पत्रकार अर्णब गोस्वामी से अभद्रता करने आरोप में कॉमेडियन कुणाल कामरा पर इंडिगो ने छह महीने का प्रतिबंध लगा दिया है। इसके तुरंत बाद ही एयर इंडिया ने भी कामरा पर अनिश्चितकालीन प्रतिबंध लगा दिया। वहीं, स्पाइसजेट और गो एयर ने भी कुणाल कामरा पर अगले आदेश तक प्रतिबंध लगा दिया। 

Budget 2020 पर भारी पड़े आसिम रियाज, जानें क्यों ट्विटर पर हुए करीब 30 लाख ट्वीट्स
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें