बिग बॉस के घर में हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिलता ही रहता है। ऐसे में फैंस का भी क्रेज शो के लिए बढ़ता जा रहा है। वहीं घर में अलग-अलग जोड़ियां बन गई हैं। इन दिनों तो आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की जोड़ी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसी बीच पारस छाबड़ा एक बार फिर से लाइम लाइट में आ गए हैं। वो भी बिग बॉस के ही एक एक्स कंटेस्टेंट और उनकी गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी की वजह से।