फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं ये पांच स्टारकिड्स, देखने में हीरो-हीरोइन से कम नहीं

Thu, 16 Jan 2020 04:36 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Alizeh, Agastya Nanda and Jhanvi Mehta - फोटो : file photo
बॉलीवुड में ऐसे कई स्टारकिड्स हैं जो डेब्यू कर चुके हैं। वहीं कुछ सितारों के बच्चे लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करते हैं। इनमें से कुछ स्टारकिड्स सोशल मीडिया पर जरूर हैं लेकिन सुर्खियों से कोसों दूर हैं। मीडिया से दूर रहने वाले ये बच्चे अमिताभ बच्चन के नाती से लेकर जूही चावला की बेटी हैं। जानिए ऐसे पांच स्टारकिड्स के नाम जो लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Juhi Chawla and Jhanvi Mehta - फोटो : file photo
90 के दशक की अभिनेत्री जूही चावला की बेटी जाहन्वी मेहता लाइमलाइट से दूर रहती हैं। जाहन्वी का लुक जूही चावला से मिलता जुलता है। जाहन्वी यूके के बोर्डिंग स्कूल में चार्टर्ड हाउस में पढ़ रही हैं। जूही ने चावला ने बिजनेसमैन जय मेहता से शादी की थी। बेटी के अलावा जूही का एक बेटा भी है जिसका नाम अर्जुन है। अर्जुन जूही से उम्र में छोटा है। 
विज्ञापन

3 of 6
Jay Mehta, Raveena and Rasha Mehta - फोटो : file photo
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी भी सुर्खियों में रहना पसंद नहीं करती। राशा आखिरी बार मीडिया के कैमरे में माता-पिता के साथ स्पॉट हुई थीं। दरअसल, रवीना बीते साल नवंबर में ड्राइवर की शादी में पूरे परिवार के साथ पहुंची थीं। इसमें राशा भी दिखाई दी थीं। राशी की हरे रंग के लहंगे में तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। 

4 of 6
agastya nanda with amitabh bachchan - फोटो : file photo
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के नाती अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) लाइमलाइट से दूर रहते हैं। जबकि नातिन नव्या नवेली कई बार बच्चन अक्सर परिवार के साथ स्पॉट हो जाती हैं। अगस्त्य ने लंदन के सेवनोक्स स्कूल से पढ़ाई की है। अगस्त्य नंदा बीते साल ही ग्रेजुएट हुए हैं। जिसकी तस्वीरें श्वेता बच्चन ने इंस्टाग्राम पर साझा की थीं। अगस्त्य अपने नाना अमिताभ और मामा अभिषेक की तरह ही स्टाइलिश हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
Karisma Kapoor - फोटो : twitter
इस लिस्ट में समायरा कपूर का नाम भी शामिल हैं। समायरा करिश्मा कपूर की बेटी हैं। समायरा अक्सर करिश्मा के साथ रेस्टोरेंट या फिर सलून के बाहर नजर आती हैं। करिश्मा की बहन करीना की तरह अपनी बेटी समायरा से भी बॉन्डिग अच्छी है। समायरा के अलावा करिश्मा का एक बेटा भी है जिसका नाम कियान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Alizeh Agnihotri and Salman Khan - फोटो : Instagram
अब बात करते हैं सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री की। अलीजेह सलमान की बहन अलवीरा और अतुल अग्निहोत्री की बेटी हैं। अलीजेह सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय रहती हैं लेकिन किसी पार्टी या फिर इवेंट से दूर ही रहना पसंद करती हैं। 

अनुष्का शर्मा की तस्वीर पर अर्जुन कपूर का कमेंट वायरल, अभिनेत्री ने भी तपाक से दिया ये जवाब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें