भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में बहुत सी अभिनेत्रियों ने अपने काम का डंका बजाया है। इन्हीं अभिनेत्रियों में से एक रति अग्निहोत्री हैं। हिंदी, तेलुगू और तमिल फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने वाली दिग्गज अदाकारा रति अग्निहोत्री ने बॉलीवुड के बड़े-बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया और उनके काम को लोगों से खूब सराहना भी मिली। फिल्मी पर्दे पर रति अग्निहोत्री की जोड़ी ज्यादातर सभी अभिनेताओं के साथ हिट रही थी। लेकिन फिल्मी पर्दे से दूर उनकी असल जिंदगी में आया शख्स हीरो नहीं विलेन निकला और अभिनेत्री ने पूरे 30 साल तक अपने पति का जुल्म सहा। उसके पीछे एक बड़ी वजह थी, जिसका खुलासा खुद रति ने किया था। 80 के दशक की मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार रति अग्निहोत्री आज अपना 62वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर हम आपको उनके जीवन के इस कड़वे सच से रूबरू कराने जा रहे हैं।