रसिका दुग्गल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेत्री रसिका दुग्गल ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में रिलीज फिल्म 'अनवर' में एक छोटी भूमिका के की। इसे बाद उन्हें 'नो स्मोकिंग', 'औरंगजेब', 'किस्सा', 'ट्रेन स्टेशन', 'हामिद'', और 'मंटो' जैसी फिल्मों में काम करने का मौका मिला। वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के जरिये देश विदेश में शोहरत पाने वाली रसिका दुग्गल कहती हैं, 'बीना त्रिपाठी की भूमिका निभाने से पहले मैं बहुत घबराई हुई थी। मेरे मन में यह संदेह था कि पता नहीं उस भूमिका को निभा पाऊंगी कि नहीं।'