फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandakini: 'मंदाकिनी को पिता ने मार दी थी गोली' की अफवाह पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, किया यह बड़ा खुलासा

Tue, 23 May 2023 11:04 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मंदाकिनी - फोटो : सोशल मीडिया

कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो काफी मशहूर है। उनके शो पर कई सितारे अपनी फिल्म का प्रमोशन करने और इंटरव्यू के लिए आते रहते हैं। कपिल के शो में इस बार 80 के दशक की तीन खूबसूरत बालाएं नजर आने वाली हैं। इस बार शो में मंदाकिनी शिरकत करेंगी। अब लाजमी है कि जब इतनी खास हीरोइन आ रही हैं तो मस्ती भी खूब होने वाली है। इसी शो में मंदाकिनी ने अपने पिता को लेकर कुछ अफवाहों का खुलासा किया है , जिसके बाद दर्शक भी काफी चौंक गए हैं।

विज्ञापन

2 of 5
मंदाकिनी - फोटो : सोशल मीडिया

अब हाल ही में ‘द कपिल शर्मा शो’ का लेटेस्ट प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें इस एपिसोड की झलक देखने को मिलती है। हालिया रिलीज प्रोमो में नजर आ रहा है कि अभिनेत्री मंदाकिनी शो में खूब मस्ती करती नजर आ रही हैं और कपिल भी अपनी कॉमिक टाइमिंग से मंदाकिनी को हंसाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। इसी शो में अभिनेत्री ने अपने करियर और अपनी लाइफ की कई ऐसे किस्सों के बारे में खुलासा किया जो किसी को नहीं पता थे। अपने पिता को लेकर भी उन्होंने कुछ खुलासे किए।

विज्ञापन

3 of 5
मंदाकिनी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री मंदाकिनी को लेकर एक अफवाह काफी तेजी से उड़ती है कि उनके पिता ने उन्हें गोली मार दी थी। इसका खुलासा करते हुए अभिनेत्री ने कहा, ‘मैं सेट पर पहुंची तो हर कोई मेरे पास आकर पूछने लगा कि क्या मैं ठीक हूं।मुझे नहीं पता था कि वो सभी मेरे लिए इतने चिंतित क्यों थे और बाद में मुझे इस अफवाह के बारे में पता चला।'

4 of 5
मंदाकिनी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि मंदाकिनी की 'राम तेरी गंगा मैली' और इसका संगीत काफी हिट हो गया। मंदाकिनी को उनके प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के रूप में फिल्मफेयर नॉमिनेशन भी मिला था। यह फिल्म मंदाकिनी और उनके बोल्ड दृश्यों के लिए जानी जाती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मंदाकिनी अपने पति के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

  आपको बता दें कि मंदाकिनी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी प्राइवेट रही हैं। उन्होंने एक पूर्व बौद्ध भिक्षु, डॉ काग्युर टी रिनपोचे ठाकुर से शादी की और उनके दो बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी है। अभिनेत्री ने शो में आगे कहा, "मेरी मां हिमाचल से थीं इसलिए हम अक्सर वहां जाते थे। मैं कभी पहाड़ों पर नहीं गई, इसलिए वहां मैं अपने पति से मिली और हमने शादी कर ली। उन्हें हिंदी नहीं आती, लेकिन जब तक हमारी शादी हुई, तब तक उसने हिंदी सीख ली थी।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें