फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allu Arjun Birthday: 'फ्लावर नहीं फायर पुष्पा' को श्रीवल्ली ने इस अंदाज में किया बर्थडे विश, दिल छू लेगा अल्लू अर्जुन का जवाब

Fri, 08 Apr 2022 06:54 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने टॉलीवुड के साथ-साथ हिंदी सिनेमा में भी अपनी अलग पहचान बना ली है। हाल ही में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा द राइज' से तो अभिनेता ने हिंदी दर्शकों के दिलों में भी खास जगह बना ली है। आज अल्लू अर्जुन अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर सिनेमा जगत के लोग, उनके फैंस और दोस्त भी शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच पुष्पा की श्रीवल्ली यानि रश्मिका मंदाना ने भी अल्लू अर्जुन को खास अंदाज में बधाई दी है।
विज्ञापन

2 of 4
रश्मिका मंदाना अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
सुपरहिट फिल्म 'पुष्पा द राइज' में अल्लू अर्जुन की को-स्टार रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है, जिसपर उन्होंने अल्लू अर्जुन के लिए प्यारा सा नोट लिखा है। रश्मिका ने लिखा- हैप्पी हैप्पी हैप्पी बर्थडे @ अल्लू अर्जुन सर...दुनिया पहले से ही आपको प्यार करती है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि दुनिया के कोने-कोने से लोग आपसे प्यार करते हैं...जैसे हम भारत में आपको प्यार करते हैं...सर आपको ढेर सारा प्यार भेज रही हूं और गले रहा रही हूं।
विज्ञापन

3 of 4
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
अपने जन्मदिन पर अल्लू अर्जुन ने सभी सेलिब्रिटी को थैंक्यू कहते हुए एक नोट भी लिखा- उन्होंने लिखा- सभी को नमस्कार...सबसे पहले तो मैं आप सबको शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं कि आपके प्यार और आशीर्वाद की वजह से मैं यहां तक पहुंचा हूं। 40 की उम्र में आज जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो अपने आपको बहुत भाग्यशाली मानता हूं।

विज्ञापन

4 of 4
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन ने फिल्म पुष्पा द राइज में एक साथ नजर आए थे। दिसंबर में आई दोनों की ये फिल्म सुपरहिट हुई थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका बहुत जल्द बॉलीवुड में भी डेब्यू करने जा रही हैं। वह 'मिशन मजनूं' में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें