कार्तिक आर्यन, रश्मिका मंदाना
- फोटो : social media
विज्ञापन के लिए साथ आ सकते हैं रश्मिका और कार्तिक
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और कार्तिक आर्यन दोनों ही इस समय सिनेमा के सबसे पॉपुलर स्टार्स में से एक हैं। रिपोर्ट की मानें तो दोनों की जोड़ी एक विज्ञापन में साथ नजर आ सकती है। फिलहाल इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। दोनों को वर्सोवा जेट्टी पर एक साथ निकलते देखा गया, जहां रश्मिका नॉटेड टी शर्ट में थीं तो वहीं कार्तिक आर्यन ब्लू जींस और ब्लैक टी-शर्ट में नजर आए। जानकारी के मुताबिक, दोनों शूट के लिए साथ आए थे।