फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikram Vedha Teaser OUT: 'विक्रम वेधा' के टीजर में सैफ-ऋतिक की टक्कर, यूजर्स बोले- सीटीमार एक्शन

Wed, 24 Aug 2022 11:44 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vikram Vedha Teaser OUT: 'विक्रम वेधा' के टीजर में सैफ -ऋतिक की टक्कर देख बोले यूजर्स, सीटी मार एक्शन
विज्ञापन
1 of 4
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर 'विक्रम वेधा' की घोषणा के बाद से ही फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऋतिक और सैफ के फर्स्ट लुक आने के बाद से ही प्रशंसक 2017 में आई तमिल फिल्म 'विक्रम वेधा' की आधिकारिक हिंदी रीमेक में आर माधवन और विजय सेतुपति की जगह में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान को देखने के लिए बेहद उत्साहित। फैंस के बीच बड़े पर्दे पर ऋतिक-सैफ की जोड़ी को देखने के क्रेज को मद्देनजर रखते हुए मेकर्स ने आज यानी बुधवार को इसका टीजर रिलीज कर दिया है। 
विज्ञापन

2 of 4
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया
एक मिनट 46 सेकंड लंबे टीजर ने फैंस को उत्साहित कर दिया है। जी हां, सीटीमार डायलॉग्स, एक्शन सीक्वेंस और हाई इमोशनल ड्रामा ने सबको हिलाकर रख दिया है। कुल मिलाकर, विक्रम वेधा का टीजर एंटरटेनमेंट का एक कम्प्लिट पैकेज है। खलनायक के किरदार में ऋतिक रोशन और एक पुलिस वाले के रूप में सैफ अली खान की जोड़ी कमाल लग रही है। फैंस भी दोनों को बड़े पर्दे पर देख झूम उठे हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
विक्रम वेधा - फोटो : Instagram
सोशल मीडिया पर भी 'विक्रम वेधा टीजर' ट्रेंड करने लगा है। एक यूजर ने लिखा, 'मूल फिल्म से बेहतर लगा, थिएटर में आग लगेगी भाई'। वहीं अन्य ने लिखा, विक्रम वेदा का टीजर बहुत ही शानदार है इसको देखकर बहुत ही मजा आया मैं इस फिल्म का इंतजार बेकरारी से कर रही हूं। एक फैन ने ट्वीट किया, 'ऋतिक + एक्शन = ब्लॉकबस्टर। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह रीमेक है या ओरिजिनल, इसका टीजर धमाकेदार है। जिन लोगों ने मूल विक्रम वेधा नहीं देखा है, यह उनके लिए किसी युद्ध से कम नहीं।'
 
 
 
विज्ञापन

4 of 4
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया
ब्लॉकबस्टर 'वॉर' के तीन साल बाद ऋतिक रोशन विक्रम वेधा के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। बता दें कि यह पहली बार है जब ऋतिक और सैफ बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आ रहे हैं। विक्रम वेधा के बाद, ऋतिक फिल्म फाइटर में दिखाई देंगे। वहीं विक्रम वेधा 30 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें