फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रश्मि देसाई ने अपने और अरहान के रिश्ते को लेकर की खुलकर बात, कहा- अगर सलमान नहीं होते तो...

Fri, 19 Feb 2021 08:42 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रश्मि देसाई और सलमान खान - फोटो : Instagram
टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई  (Rashami Desai) की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आये हैं और उन्होंने हर बार मुश्किलों का डटकर सामना किया है। उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस' में अपना दिल टूटने के बाद भी शो से निकलने के बाद मूव ऑन कर लिया था। उस दौरन अभिनेत्री लोगों के लिए एक प्रेरणा भी बनी हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी शादी और रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात की है। इसके साथ ही उन्होंने सलमान खान को लेकर भी कई बातें कही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
नंदिश संधू और रश्मि देसाई - फोटो : फाइल
न्यूड वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में रश्मि देसाई ने कहा कि, 'पहली बार शादी टूटने पर में मैं बुरी तरह से टूट गई थी। मैं बहुत जल्दी शामिल हो गई थी और मैंने लाइफ का इतना बड़ा फैसला काफी जल्दी ले लिया था। अगर दो लोग एक साथ रिलेशनशिप में रहते हैं, जबकि उनकी आपस में बिल्कुल बनती नहीं है, तो इससे उनकी ग्रोथ रुक जाती है और दोनों ही करियर में नीचे गिर जाते हैं। मैं अपनी शादी से काफी रिस्पेक्टफुली बाहर निकली हूं।'
विज्ञापन

3 of 5
अरहान खान, रश्मि देसाई - फोटो : Social Media
अपने और अरहान खान के रिश्ते पर बात करते हुए एक्ट्रेस कहती हैं, 'दूसरी बार मुझे रिलेशनशिप एडमिट करने में काफी टाइम लगा। लेकिन अब पीछे देख कर लगता है कि मैं काफी लकी हूं कि सब कुछ पब्लिकली एक्सपोज हो गया। जब आप अच्छे होते हैं, तो आपके साथ अच्छा ही होता है। वो काफी मुश्किल वक्त था, क्योंकि मैं सोचती थी कि मैं अब आगे क्या करूंगी। जो एक सपोर्ट सिस्टम के खत्म हो जाने पर सोचना आम सी बात है। उस दौरान इंसान को कुछ पता नहीं होता, आपके फ्यूचर प्लान जमीन पर आ जाते हैं। मुझे एहसास हुआ कि मैं एक ऐसी जगह पर हूं जहां पर लोग आपको फायदे की नजर से देखते हैं। लेकिन अच्छी बात ये थी कि मैंने किसी के बारे में कोई बुरी बात नहीं कही। जो मेरे अंदर भड़ास थी, वो भड़ास मैंने नहीं निकाली।'

4 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
रश्मि देसाई आगे कहती हैं, 'अगर सलमान खान सर और मेरे दोस्त नहीं होते, तो मैं उससे भी बुरी स्थिति में होती। काफी लोगों के मेरे बारे में जजमेंट थे और मुझे इस बारे में कोई शिकायत नहीं है। सलमान सर एक बहुत ही अच्छे इंसान हैं। जो भी उन्होंने किया, वो मेरे लिए किया। जो भी मेरे कुछ दोस्त हैं, उन्होंने ये सब मेरे लिए किया। मुझे नहीं लगता कि मैं उनके साथ अपने बॉन्ड को समझाने के लिए कोई स्पष्टता या स्पष्टीकरण देने के लिए उत्तरदायी हूं। सलमान सर दिल के राजा आदमी हैं। उनको जो सही लगता है वो करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रश्मि देसाई - फोटो : इंस्टाग्राम
एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'ये जिंदगी है, कभी आप अच्छा लिखते हैं, तो कभी आप बुरा लिखते हैं। आपका इरादा गलत नहीं होता, लेकिन फिर भी चीजें हो जाती हैं। अच्छा या बुरा, आप उन हिस्सों को मिटा नहीं सकते हैं। आप उनके साथ जी सकते हैं। कई लोगों के पास अब भी सवाल हैं, वो मेरे बारे में और जानना चाहते हैं। लेकिन आप कहां तक सभी को बताएंगे? याद रखिए जब आप डाउन होते हैं, तो काफी लोग आगे आकर आपसे ये तक नहीं पूछते कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं। आपके पास सिर्फ आप और आपकी फैमिली होती है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें