फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिना खान की लहंगे वाली तस्वीरों ने लूटा फैंस का दिल, देखें अभिनेत्री की दिलकश अदाएं

Fri, 19 Feb 2021 08:18 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हिना खान - फोटो : Insatagram- @realhinakhan

कई टीवी शोज कर अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने वालीं हिना खान इन दिनों अपने ग्लैमरस अवतार को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हिना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और पल पल की अपडेट अपने फैंस संग पहुंचाती रहती हैं। फिर चाहे वो कोई नया प्रोजेक्ट हो, पार्टी फंक्शन हो, वैकेशन हो या फिर हो उनका जिम सेशन। हर वक्त वह काफी एक्टिव और फ्रेश नजर आती हैं। आजकल उनके फोटोशूट खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 5
हिना खान - फोटो : Insatagram- @realhinakhan
सोशल मीडिया पर हिना खान की फोटोज ने आजकल धूम मचा रखी है। कभी वह वेस्टर्न आउटफिट में फोटो क्लिक करवाती हैं तो कभी देसी अवतार में सामने आ जाती हैं। उनके फॉलोअर्स भी इन दिनों कश्मकश में हैं कि किन शब्दों के साथ हिना की खूबसूरती और अदाओं की तारीफ की जाए।
विज्ञापन

3 of 5
हिना खान - फोटो : Insatagram- @realhinakhan

इन सबके बीच हिना खान ने एक बार फिर कुछ तस्वीरें शेयर कर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। लेकिन इस बार वह किसी विदेशी लुक में नहीं बल्कि बिल्कुल देसी और फेस्टिव परिधान में दिख रही हैं। हिना के फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।

4 of 5
हिना खान - फोटो : Insatagram- @realhinakhan

दरअसल हिना खान ने एक खास लहंगे में तस्वीर शेयर की है और उसपर दिलचस्प कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा ‘आज मूड इंडियन है’। हिना खान ने बैंगनी कलर का एक बेहद खूबसूरत लहंगा पहन रखा है। इसपर सुनहरे रंग से कारीगरी की गई है। उनके लहंगे की नफासत देखते ही बन रही है। इसी के साथ उन्होंने कुछ ज्वेलरी भी पहन रखी हैं। गले में चोकर सेट और मांग में टीका उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। हालांकि उन्होंने कान में कुछ भी नहीं पहना है। हिना के इस देसी लुक पर हर कोई दिल दे बैठा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिना खान - फोटो : Insatagram- @realhinakhan
बता दें कि हिना खान ने इससे पहले भी अपनी कुछ फोटोज शेयर की थीं जिसमें उन्होंने काले रंग की जैकेट और शॉर्ट्स पहन रखा था। इसमें उनका लुक शानदार था। वह इंडियन पहनें या वेस्टर्न फैंस तो बस उनकी तस्वीरें देख फूले नहीं समाते। इसलिए लहंगे वाली तस्वीरों पर भी फैंस खूब तारीफें लुटा रहे हैं.
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें