फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी तपस्या, तो कभी मंदोदरी बनकर खींचा दर्शकों का ध्यान, रश्मि के इन किरदारों ने किया कमाल

Thu, 13 Feb 2020 01:18 AM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
Rashami desai - फोटो : amar ujala mumbai
टीवी की सबसे ज्यादा लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक रश्मि देसाई फिलहाल टीवी के अपने करियर की सबसे ऊंचाई पर हैं। रामायण में रावण की पत्नी मंदोदरी के किरदार से शुरुआत करने वाली रश्मि देसाई ने कलर्स के शो बिग बॉस के घर में भी उतना ही हंगामा मचा रखा है, जितना उन्होंने अपने पूरे करियर के दौरान पर्दे पर मचाया है। रश्मि ने धारावाहिकों में किरदार करने के अलावा, कई रियलिटी शो जैसे; नच बलिए, खतरों के खिलाड़ी, आदि में भी बेहतरीन काम करके दिखाया है। अपने इसी हुनर के दम पर वह टेलीविजन की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक हैं। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको उनके ऊंचाइयां छूने वाले किरदारों के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Rashami desai - फोटो : amar ujala mumbai
किरदार : मंदोदरी
धारावाहिक : रावण (2006-08)

हिंदुओं की पवित्र किताब और भगवान श्री राम की जीवनी रामायण से सभी लोग वाकिफ हैं, और वाकिफ होंगे मंदोदरी के किरदार से, जो लंका के राजा रावण की पत्नी थी। रश्मि देसाई ने अपने करियर की शुरुआत इसी धारावाहिक से की थी। उन्हें सबसे पहले मंदोदरी के किरदार में देखा गया था, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। इससे पहले रश्मि ने कोई किरदार नहीं किया था, लेकिन इस पौराणिक किरदार को अपने अंदर ढालने की कला से रश्मि को एक नई पहचान मिली।
विज्ञापन

3 of 6
Rashami desai - फोटो : amar ujala mumbai
किरदार : निक्की / परी
धारावाहिक : परी हूं मैं (2008)

फिल्मों में तो अक्सर आपने डबल रोल देखा होगा। लेकिन किसी धारावाहिक में दोहरा किरदार निभाने वाली रश्मि देसाई चुनिंदा कलाकारों में से एक हैं। निक्की के किरदार में रश्मि एक भोली भाली साधारण सी लड़की होती है, जबकि परी के किरदार में उन्हें एक रईस पिता की बेटी के रूप में देखा गया। रश्मि ने दोनों ही किरदारों को बखूबी अंजाम दिया, और दर्शकों की वाहवाही लूटी। यह धारावाहिक बहुत लंबा नहीं चला, लेकिन रश्मि की मौजूदगी से यह शो हमेशा टीआरपी में ऊंचाइयों पर रहा।

4 of 6
Uttaran - फोटो : amar ujala mumbai
किरदार : तपस्या राठौर
धारावाहिक : उतरन (2009-14)

यह शो टीवी की दुनिया में सबसे ज्यादा लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक है। इस शो में तीन लीप ली गईं, जिसमें से एक का हिस्सा रश्मि देसाई रही। तपस्या राठौर के किरदार में रश्मि ने सभी कलाकारों को चारों खाने चित कर दिया था। इस शो के लिए रश्मि को सबसे ज्यादा अवार्ड के लिए नामित किया गया, और उन्होंने कई अवार्ड जीते। रश्मि के खूबसूरत चेहरे पर एक नकारात्मक किरदार भी उतना ही फबा जितना एक सकारात्मक किरदार उन्हें जंचता है। इस शो के बाद रश्मि ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन

5 of 6
Dil Se Dil Tak - फोटो : file photo
किरदार : शरवरी भानुशाली
धारावाहिक : दिल से दिल तक (2017-18)

अलग-अलग किरदारों को चुनौती के रूप में लेना एक अच्छे कलाकार की निशानी होती है। उनमें से रश्मि भी एक हैं। इस शो में रश्मि शरवरी भानुशाली के रूप में नजर आईं, जोकि एक बंगाली औरत है, और उसकी शादी एक गुजराती लड़के से हो जाती है। एक बंगाली लड़की का किरदार भी रश्मि ने उतनी ही बेहतरी से निभाया, जितना खुद गुजराती होते हुए भी उन्होंने बाकी किरदारों को अपने अंदर समेटा। इस शो में रश्मि का किरदार उनके सबसे अच्छे किरदारों में से एक है, जिसे दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Rashami Desai - फोटो : twitter
बिग बॉस (2019-20)
टीवी की दुनिया में रश्मि देसाई की कामयाबी का सिलसिला यूं ही चलता रहा, और उन्होंने टीवी के कई रियलिटी शो में भी भाग लिया; जिसमें झलक दिखला जा, नच बलिए जैसे शो शामिल हैं। फिलहाल रश्मि कलर्स टीवी के सबसे बेहतरीन शो में से एक बिग बॉस का हिस्सा बनी हुई हैं, जिसमें वह टॉप के प्रतियोगियों में से एक हैं। इस शो में भी रश्मि की काबिलियत का लोहा लगभग सभी प्रतियोगियों ने माना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें