फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स का निधन, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जताया शोक

Wed, 12 Feb 2020 11:02 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Wendell Rodricks - फोटो : Social Media
मशहूर फैशन डिजाइनर वेंडल रॉड्रिक्स का बुधवार को गोवा में आकस्मिक निधन हो गया। 59 साल की उम्र में वेंडेल ने अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर फैलते ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। वेंडल के निधन की खबर सबसे पहले गोवा के मंत्री विश्वजीत राणे के ट्विटर हैंडल पर लोगों ने देखी। मुंबई में ये खबर फैलते ही लोग एक दूसरे को फोन करके इसकी पुष्टि करने लगे। किसी को पहली बार में इस खबर पर विश्वास नहीं हुआ। 
विज्ञापन

2 of 4
Wendell Rodricks - फोटो : Social Media
वेंडल इन दिनों गोवा में एक कॉस्ट्यूम म्यूजियम पर काम कर रहे थे और हाल ही में इसके बारे में उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी जानकारी दी थी। तीन दिन पुरानी इस पोस्ट में वेंडल ने इस म्यूजिम को देश का पहला कॉस्ट्यूम म्यूजियम बताया था। वेंडल इसे लेकर गोवा के कोलवाले में 450 साल पुरानी एक इमारत में काम करते रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
Wendell Rodricks - फोटो : Social Media
छह साल पहले भारत सरकार का पद्मश्री सम्मान पाने वाले वेंडल के निधन पर केंद्रीय बाल एवं महिला विकास मंत्री स्मृति ईरानी के अलावा तमाम फिल्मी हस्तियों ने शोक प्रकट किया है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने वेंडल को श्रद्धांजलि देते हुए उनके निधन को एक अपूरणीय क्षति बताया।
 
 
विज्ञापन

4 of 4
स्मृति ईरानी - फोटो : ANI
रॉड्रिक्स के निधन पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'वेंडेल रॉड्रिक्स के अचानक निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। वह भारत के सबसे प्रसिद्ध डिजाइनर थे। मेरी संवेदना वेंडेल के परिजनों के साथ है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।'
   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें