फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर कुमार की इस फिल्म को नष्ट करने के मुंबई हाईकोर्ट ने दिए थे आदेश, 60 साल बाद मिली रील

Thu, 06 Feb 2020 05:00 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kishore kumar - फोटो : file photo
नेशनल फिल्म आर्काइव ऑफ इंडिया को किशोर कुमार की एक ऐसी फिल्म की रील मिली है, जिसके सभी प्रिंट्स को मुंबई हाईकोर्ट ने एक वक्त पर नष्ट करने के आदेश दिए थे। इस पूरे में मामले में जो बड़ी बात सामने आई है वो ये कि नेशनल फिल्म आर्काइव ऑफ इंडिया  को फिल्म की रील 60 साल बाद मिली है।
 
विज्ञापन

2 of 5
किशोर कुमार
दरअसल 1957 में किशोर कुमार की फिल्म बेगुनाह को बैन कर दिया गया था। इसके साथ ही मुंबई हाईकोर्ट ने बेगुनाह के सभी प्रिंट्स को नष्ट करने के आदेश भी दे दिए थे। लेकिन नेशनल फिल्म आर्काइव ऑफ इंडिया  को 60 साल बाद फिल्म की रील मिली है, जो आश्चर्यजनक है।
विज्ञापन

3 of 5
kishore kumar
नेशनल फिल्म आर्काइव ऑफ इंडिया के डायेरक्टर प्रकाश ने न्यूज एंजेसी पीटीआई को बताया कि कई लोग वर्षों से रील को ढूंढ़ रे थे, चूंकि यह हमारे पास नहीं थी तो हम भी सक्रियता से इसकी खोज करने लगे। ऐसे में यह खोज का चमत्कार है।' 

4 of 5
Kishore Kumar
बातचीत में प्रकाश ने आगे कहा, 'म्यूजिक कंपोजर शंकर-जयकिशन के फैंस लंबे समय से फुटेज की तलाश कर रहे थे क्योंकि यही एक फिल्म है जिसमें जयकिशन का बड़ा रोल था। हमारे पास दो फेज में बेगुनाह की 16 एमएम की दो रील्स हैं जो करीब 60 से 70 मिनट की हैं। एक रील दो महीने पहले हमारे पास आई और दूसरी पिछले हफ्ते आई। दूसरी रील में 'ऐ प्यासे दिल बेजुबां' गाना है जिसमें जयकिशन, शकीला दिख रहे हैं। गाने को मुकेश ने आवाज दी है। रील की कंडीशन अच्छी नहीं है लेकिन गाना चल रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kishore Kumar
गौरतलब है कि फिल्म बेगुनाह साल 1957 में रिलीज हुई थी। लेकिन पैरामाउंट पिक्चर्स अमेरिका ने किशोर कुमार की फिल्म पर कॉपीराइट का आरोप लगाया था। फिल्म बेगुनाह पर 1954 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'नॉक ऑन वुड' से कॉपी होने का आरोप था। जिसके बाद हाईकोर्ट ने फिल्म के सभी प्रिंट नष्ट करने के आदेश दिए थे।

पढ़ें:नेहा कक्कड़ का दिल जीतने के लिए आदित्य नारायण बने 'वीरू', धर्मेंद्र ने भी ऐसे की मदद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें