फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुओं के खिलाफ इमरान खान पार्टी ने उगला जहर, परेश रावल ने सिर्फ एक बात से कर दी बोलती बंद

Thu, 06 Feb 2020 04:54 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Paresh Rawal - फोटो : Social Media
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने अपने एक भाषण में कहा था कि 'आप दोस्त बदल सकते हैं लेकिन पड़ोसी नहीं।' वक्त बदला, हालात बदले, हिंदुस्तान ने रात दिन तरक्की की पर ये कहावत ज्यों की त्यों है। हमारा पड़ोसी मुल्क आज भी अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आता है। न मौका, न दस्तूर बस फिजूलियत में पाकिस्तान, हिंदुस्तान को नुकसान पहुंचाने की जुगत में लगा रहता है। लेकिन वो आदत मुंह की खाने की भी है, जो कभी नहीं छूटती। एक बार फिर जब पाकिस्तान ने ऐसी हरकत करने की कोशिश की तो बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल ने जबरजस्त जवाब देकर बोलती बंद कर दी।
विज्ञापन

2 of 5
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी 'पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ' की तरफ से कुछ शहरों में पोस्टर्स लगाए गए हैं। इनमें अल्पसंख्यक हिंदुओं को लेकर बेहद आपत्तिजनक बातें लिखी गईं हैं। पोस्टर में दिख रही तस्वीर लाहौर के महासचिव मियां मोहम्मद अकरम उस्मान की है। इसके साथ ही जिन्ना की तस्वीर भी पोस्टर में नजर आ रही है। नीचे की तरफ तिरंगा बना हुआ है जिसपर क्रॉस लगा हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
पीटीआई नेता का आपत्तिजनक पोस्टर - फोटो : Naila Inayat Twitter
इन पोस्टर्स को पाकिस्तान में 'कश्मीर एकजुटता दिवस' के मौके पर लगाया गया है। इनमें लिखा है- 'हिंदू बात से नहीं, लात से मानता है।' पाकिस्तान की वरिष्ठ पत्रकार नायला इनायत ने इस तस्वीर को अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया। उन्होंने लिखा कि कश्मीर दिवस पर पीटीआई के लाहौर जनरल सेक्रेट्री: हिंदू बात से नहीं, लात से मानते हैं। यह आपके लिए नया पाकिस्तान है।

4 of 5
परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया
इन पोस्टर्स पर परेश रावल ने जबरजस्त प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान की बोलती बंद कर दी है। पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देते हुए परेश रावल ने ट्वीट किया-  'हा हा हा, बहुत महत्वाकांक्षाएं हैं...!  वो पहले से ही अपने घुटनों पर हैं...लात नहीं मार सकते।' परेश रावल ट्वीटर पर काफी एक्टिव रहते हैं। सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों वो खुलकर अपनी बात रखने में माहिर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
All India Sikh Conference Invites Imran Khan - फोटो : Nikkei Asian Review
बता दें कि पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति इन दिनों बेहर खराब है। मंहगाई और कर्ज ने मुल्क की कमर तोड़ रखी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक लगातार बढ़ रही महंगाई दर अब 14.56 फीसद तक जा पहुंची है। बीते एक साल में दूध, रोटी, नान, ब्रेड, मक्खन, मटन, चिकन, फल और सब्जी के दामों में जबरदस्त उछाल हुआ है। और, ऐसी स्थिति इमरान खान के प्रधानमंत्री बनने के बाद से बनी हुई है। 

बिग बॉस 13 के चक्कर में बर्बाद हो गई इन कंटेस्टेंट की लव लाइफ, एक ने तो तोड़ा 9 साल पुराना रिश्ता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें