बॉलीवुड के 'बाजीराव' यानी रणवीर सिंह आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणवीर सिंह फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे कलाकारों में हैं जिनका अंदाज सबसे जुदा है। उनके ड्रेसिंग सेंस से लेकर बेबाक बयानबाजी का हर कोई कायल है। फिल्मों के अलावा रणवीर अपने बयानों और ड्रेस की वजह से भी काफी चर्चा में रहते हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ अनसुनी बातें-
विज्ञापन
2 of 11
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह का पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी है। बॉलीवुड में आने के बाद उन्होंने अपना सरनेम भवनानी हटा दिया। इतना ही नहीं वो अपना नाम भी बदलना चाहते थे क्योंकि उनका नाम रणबीर की तरह साउंड करता है। लेकिन बाद में उन्होंने अपना ये फैसला बदल दिया।
विज्ञापन
3 of 11
रणवीर सिंह
फिल्मों में आने से पहले रणवीर सिंह कॉलेज में थे। उन्होंने कभी कोई मॉडलिंग प्रोजेक्टर में काम नहीं किया। उनकी पहली जॉब एक कॉपी राइटर की थी। वो एक एडवरटाइजिंग कंपनी में कॉपी राइटिंग का काम करते थे। रणवीर ने क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई भी की है।
4 of 11
रणवीर सिंह
रणवीर को फिल्मों में आने से पहले कई ऐड्स और म्यूजिक वीडियो के ऑफर आए थे। लेकिन उन्होंने रिजेक्ट कर दिए। रणवीर का कहना था, 'मैं एक फ्रेश चेहरा बनकर लोगों के सामने आना चाहता था। ये एक जुआ था जो मैंने खेला। और अब लीड रोल बनकर फिल्मों में आ रहा हूं।'
विज्ञापन
5 of 11
रणवीर सिंह
रणवीर ने अपना बॉलीवुड डेब्यू आदित्य चोपड़ा की फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से किया था। इससे पहले रणवीर को तीन फिल्मों के ऑफर मिल चुके थे। लेकिन उन्होंने वो ऑफर रिजेक्ट कर दिया था।
विज्ञापन
6 of 11
रणवीर सिंह
आपको ये जानकर हैरानी होगी कि रणवीर सिंह और सोनम कपूर भाई-बहन हैं। रणवीर ने अपने दम पर अपनी पहचान बनाई है। कपूर खानदान से रिश्ता होने के बावजूद उन्होंने इसका फायदा नहीं उठाया। शायद इसीलिए आज रणवीर सक्सेसफुल एक्टर बन पाए हैं।
विज्ञापन
7 of 11
रणवीर सिंह
रणवीर के बारे में एक बात बहुत अजीब है। ये वो कि जब वो किसी भी देश में जाते हैं तो वहां की सबसे पॉपुलर एक्स रेटेड मैगजीन खरीदकर लाते हैं। ये उनकी हॉबी में से एक हैं। रणवीर सेक्स के बारे में बोलने से भी नहीं हिचकते। वो मीडिया के सामने सेक्स के बारे में कई बार विवादित बयान दे चुके हैं।
8 of 11
रणवीर सिंह
उन्होंने अपने एक बयान में कहा था, 'मैं जब 12 साल का था तब पहली बार सेक्स किया था।' इसके अलावा उन्होंने कहा था कि वो हमेशा अपने वॉलेट में कंडोम रखते हैं। रणवीर ने कहा था, 'मैंने एक से ज्यादा बार वन नाइट स्टैंड लिया है।' रणवीर इस तरह के बयान देने में कभी नहीं हिचकते हैं।
9 of 11
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह और हेमा मालिनी की बेटी अहाना देओल एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। कॉलेज टाइम में दोनों का अफेयर भी था। बॉलीवुड में आने से पहली रणवीर और अहाना आपसी समझ से अलग हो गए थे। अब रणवीर दीपिका को डेट कर रहे हैं, वहीं अहाना की शादी हो चुकी है और एक बच्चे की मां भी हैं।
10 of 11
रणवीर सिंह
अहाना के बाद रणवीरक का अफेयर उनकी पहली फिल्म की हीरोइन अनुष्का शर्मा से हो गया। फिल्म में रणवीर और अनुष्का ने एक लंबा स्मूच सीन दिया था। कुछ समय तक दोनों साथ रहे और फिर उनका ब्रेकअप हो गया।
अब रणवीर दीपिका पादुकोण को डेट कर रहे हैं। दोनों करीब 4 साल से साथ हैं। फिल्म 'रामलीला' के बाद से दोनों का अफेयर हुआ। हर इवेंट में दोनों को साथ देखा जाता है। रणवीर और दीपिका तीसरी बार फिल्म 'पद्मावती' में साथ दिखेंगे।