फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 3 दिन बाद मेहंदी को लेकर बड़ा खुलासा, दीपिका खुद भी नहीं जानती थी क्या है सच्चाई

Mon, 19 Nov 2018 07:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ranveer Singh - फोटो : twitter
बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी करके मुंबई वापस आ गए हैं। 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी करके यह जोड़ा रविवार को लौटा है। मुंबई आते ही हर कोई रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के बाद पहली झलक देखने के लिए उतावला नजर आया। इनकी मुंबई एयरपोर्ट की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
इस बीच अपनी मस्तानी के लिए हाथों पर लगवाई बाजीराव की मेहंदी की तस्वीर सामने आ गई है। जी हां दीपिका के लिए रणवीर सिंह ने अपने हाथों में जो मेहंदी लगवाई उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। रणवीर सिंह ने दीपिका के लिए अपने हाथों पर मेहंदी से दीपक बनवाया और पत्नी का नाम भी लिखा। 
विज्ञापन

3 of 5
deepika padukone - फोटो : Instagram
गौरतलब है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी दो रीति-रिवाजों से हुई । एक सिंधी और दूसरी कोंकणी । शादी में रणवीर और दीपिका के कुछ करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे । शादी की रस्मों के दौरान हर्षदीप और शुभा मुदगल जैसे बड़े सिंगर्स ने लाइव परफॉर्मेंस दी थी । 

 

4 of 5
Deepika Padukone and Ranveer Singh - फोटो : twitter
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी में करीब 25 से 30 करोड़ रुपए खर्च किए हैं । इसके अलावा 21 नवंबर को बेंगलुरु और फिर 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देंगे । मुंबई आते ही रणवीर की मां ने दीपिका का गृह प्रवेश कर स्वागत किया । खबरों की मानें तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने मुंबई के जुहू इलाके में 50 करोड़ रुपए का घर खरीदा है। अभी इस घर में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
जब तक यह पूरी तरीके से बन कर तैयार नहीं हो जाता, तब तक दोनों रणवीर सिंह के बंगले 'श्री' में ही रहेंगे। बता दें कि दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी को रॉयल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है । दीपिका ने शादी में 1.5 करोड़ का लहंगा पहना था। वहीं रणवीर ने जो अंगूठी दीपिका को पहनाई वो 2.5 करोड़ रुपए की थी । वहीं मंगलसूत्र 20 लाख रुपए का था ।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें