फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस महान क्रिकेटर के रोल में दिखेंगे रणवीर सिंह, कबीर खान होंगे डायरेक्टर

Sat, 23 Sep 2017 01:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
Ranveer singh
सात साल के अपने छोटे से बॉलीवुड करियर में तीन बार बेस्ट एक्टर का अवार्ड जीतने वाले रणवीर सिंह आज नई बुलंदियों पर हैं। उनकी दमदार एक्टिंग बॉलीवुड के तमाम डायरेक्टर और दर्शकों के दिल में घर कर गई है। उनकी मेहनत का ही नतीजा है कि उन्हें क्रिकेट के इतिहास में देश को पहला वर्ल्ड कप दिलवाने वाले कपिल देव का रोल ऑफर हुआ है।
विज्ञापन

अर्जुन कपूर नहीं, रणवीर हैं डायरेक्टर की पहली पसंद

2 of 5
Arjun kapoor
एक था टाइगर के डायरेक्टर कबीर खान अब कपिल देव को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं। उन्होंने इस रोल के लिए अर्जुन कपूर को हटाते हुए रणवीर सिंह को बेहतर माना है। 
विज्ञापन

दो महीने से चल रही है बात

3 of 5
kapil dev
1983 के वर्ल्ड कप पर बन रही इस फिल्म को लेकर दो महीने पहले ये अटकलें लगाई जा रही थी कि कबीर ने कपिल देव के रोल के लिए अर्जुन कपूर को चुना है। लेकिन अब ये साफ हो गया है कि इस रोल के लिए उनकी एकमात्र पसंद सिर्फ और सिर्फ रणवीर सिंह ही हैं।

ऑनलाइल न्यूज साइट ने की गलती

4 of 5
Arjun kapoor
एक ऑनलाइन न्यूज साइट ने अपने लेख में कपिल देव के लिए अर्जुन कपूर का नाम छापा है जिसे लेकर बॉलीवुड के दिवाने भ्रम कि स्थिति में आ गए हैं कि आखिर कपिल देव का रोल कौनसा एक्टर प्ले करेगा। लेकिन इस गलती को सुधारते हुए लेख को ठीक कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोडक्शन हाउस को मिले ऑफिशियल राईट्स

5 of 5
Ranveer singh
माना जा रहा है कि इस फिल्म को फेंटम फिल्म प्रोड्यूस करने जा रही है। इसके लिए प्रोडक्शन हाउस ने खिलाड़ियों से ऑफिशियल राईट्स भी ले लिए हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें