फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप केस में फंसा शाहरुख खान का ये करीबी दोस्त, चेन्नई एक्सप्रेस में साथ किया था काम

Sat, 23 Sep 2017 12:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 6
Bollywood
बॉलीवुड प्रोड्यूसर करीम मोरानी ने आज खुद को हैदराबाद की रचकोंडा पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है। उनपर दिल्ली की एक युवती से मुंबई और हैदराबाद में कई अवसरों पर रेप करने का आरोप है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें अग्रिम जमानत देने से इंकार कर दिया है। 
विज्ञापन

रा-वन और चेन्नई एक्सप्रेस के प्रोड्यूसर रह चुके हैं

2 of 6
karim morani
मोरानी फिल्म दामिनी, राजा हिंदुस्तानी, रा-वन और चेन्नई एक्सप्रेस के प्रोड्यूसर रह चुके हैं। रचकोंडा पुलिस ने 25 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर मोरानी के खिलाफ केस दर्ज किया। बता दें कि मोरानी सिनेयुग प्रोडक्शन के संस्थापक है और शाहरुख खान के बहुत करीबी दोस्त भी हैं। 
विज्ञापन

पीड़िता बिजनेस मैनेजमेंट की छात्रा है

3 of 6
karim Morani
पीड़िता बिजनेस मैनेजमेंट की छात्रा है। युवती ने कहा कि मोरानी ने कई अवसरों पर मौका पाकर उसके साथ संबंध बनाए। मोरानी ने फिल्म में काम देने के चलते और शादी करने का झूठा वादा कर लड़की को संबंध बनाने पर मजबूर किया था।

कई धाराओं में चलेगा मुकदमा

4 of 6
Karim Morani Crime
मोरानी को रेप के मामले में आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।  मोरानी पर आईपीसी की धारा 417(धोखेबाजी), 376 (रेप), 342 ( गलत इरादे से फंसाना), 506 (आपराधिक धमकी) और 493( शादी का झूठा वादा करने) के तहत मुकदमा चलेगा। 
विज्ञापन

पीड़िता ने बताई आपबीती

5 of 6
karim Morani
'पीड़िता ने बताया कि मोरानी ने सबसे पहले जुलाई 2015 में मुंबई में उसके साथ संबंध बनाए। पीड़िता ने कहा कि 'मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मेरे साथ क्या हो रहा था और में इस पर क्या प्रतिक्रिया दूं, इसके बाद में बहुत टूट चुकी थी और किसी से इस बारे में कोई बात नहीं कर पा रही थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

'मुझे जान से मारने की धमकी दी'

6 of 6
karim Morani
'मैने मेरे घरवालों को भी इसके बारे में बताया लेकिन उन्होंने कोई कदम नहीं उठाया, इसके बाद उसने कई बार मेरे साथ संबध बनाए और मुझे जान से मारने की भी धमकी दी, इतना ही नहीं उसने मुझे मेरी निजी तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल भी किया, लेकिन जब मोरानी की हरकतें बढ़ती गई तो मैंने खुद न्याय की लड़ाई लड़नी शुरू की।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें